India News (इंडिया न्यूज), Road Accident: प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह की बोलेरो शुक्रवार की सुबह कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा एनएच19 पर कुर्रा के पास हुआ, जहां बोलेरो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय सुदामा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
बताया गया कि ये सभी झारखंड के गिरिडीह जिले से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मदद भेजी और सभी घायलों को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
Road Accident
मृतक सुदामा देवी के पति कालेश्वर प्रसाद और अन्य घायल व्यक्तियों में कालेश्वर प्रसाद (55), पिंटू प्रसाद (45), निखिल राज (14), और साक्षी प्रसाद (11) शामिल हैं। सभी घायल झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।
यह घटना महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक दुखद समाचार बन गई। पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं।