Hindi News / Bihar / Chhapra Communal Tension Stone Pelting At Durga Idol Immersion In Chhapra Internet Service Closed For So Many Days

Chhapra Communal Tension: छपड़ा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर पथराव, इंटरनेट सेवा बंद

India News, (इंडिया न्यूज), Chhapra Communal Tension: नवरात्र के बाद अब दशहरा भी खत्म हो चुका है। अब दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होना भी शुरु हो गया है। बेगूसराय के बाद बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज (27 अक्टूबर) की […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News, (इंडिया न्यूज), Chhapra Communal Tension: नवरात्र के बाद अब दशहरा भी खत्म हो चुका है। अब दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होना भी शुरु हो गया है। बेगूसराय के बाद बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज (27 अक्टूबर) की सुबह नई बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पथराव किया गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल भी हो गए।

  • सामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है
  • 02 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

पुलिस ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी देते हुए सारण पुलिस ने बताया कि “दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया एवं इसके विरोध में असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।”

Chhapra Communal Tension: छपड़ा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर पथराव, इंटरनेट सेवा बंद

इंटरनेट सेवा हुआ बंद 

साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षाबल और दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इंटरनेट के माध्यम से अफवाह लोगों के बीच और भी तेजी से फैल सकता है। इस कारण से इंटरनेट बंद किया गया है। यह आदेश 02 दिनों के लिए (29 अक्टूबर तक) दिया गया है। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित होते हीं फिर से इंटरनेट सेवा बहाल की जाएगी।

Also Read:

Tags:

Bihar NewsChhaprachhapra newsबिहार समाचार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT