India News (इंडिया न्यूज),Chirag Paswan: CM नीतीश कुमार की यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल खड़ा किया है। आपको बता दें कि RJD का कहना है कि 252 करोड़ रुपये का दुरुपयोग करने के लिए CM यात्रा पर जा रहे हैं। अब इस पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है।उन्होंने बताया कि RJD को बोलने का अधिकार नहीं है। वो स्वंय भ्रष्टाचारी हैं, बता दें कि उनके समय में चारा घोटाला इसको बताना होगा। राष्ट्रीय जनता दल को भ्रष्टाचार और रुपये के दुरुपयोग पर बोलने का कोई हक नहीं है।
आपको बता दें कि कांग्रेस के ये कहे जाने पर की संविधान खतरे में है, इस पर उन्होंने बताया कि कहां संविधान खतरे में है। जनता क्या चाहती है, ये विपक्ष को समझ में नहीं आ रहा है।अगर संविधान खतरे में होता तो जनता NDA गठबंधन को 2-2 राज्यों में बड़ी जीत नहीं देती। सही में अगर संविधान खतरे में था तो वो साल 1975 में था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिराग पासवान ने चेतन आनंद के यह कहे जाने पर कि जिंदा कौम हम हैं और इसका बदला भी लिया जाएगा। इस पर चिराग पासवान ने बताया कि यहां मुर्दा कौम कोई नहीं है। छोड़िए किन की बात करते हैं। NDA के सभी दल के नेताओं ने मेरे पार्टी की स्थापना दिवस पर CM से लेकर बीजेली के सभी बड़े नेताओं ने यह बता दिया कि कौन सही है, कौन गलत है और कौन किसके साथ है।
‘छोटा राज्य होने का नुकसान…’, CM सुक्खू ने केंद्र सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप; कही ये बात