India News (इंडिया न्यूज),CM Nitish Kumar Will Go To Mumbai: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे। उनके साथ जेडीयू सांसद संजय झा और कुछ मंत्री भी हो सकते हैं। फडणवीस 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे आजाद मैदान में शपथ लेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है।
नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। यह समारोह 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार गुरुवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। उनके साथ जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी होंगे। उनके साथ बिहार कैबिनेट के कुछ मंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा सकते हैं। हालांकि, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जा सकते हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। इस बैठक में भाजपा पर्यवेक्षक और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं। बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आम सहमति बनी।