Hindi News / Bihar / Handicapped Girl Raped By Accused Crowd Surrounded The House Of The Accused

Rape Crime: इंसानियत को किया शर्मसार! दिव्यांग युवती का उठाया फायदा, किडनैप कर किया दुष्कर्म फिर…

India News (इंडिया न्यूज), Rape Crime: धनबाद में सेंट्रल अस्पताल के सफाई कर्मी पर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धनबाद में […]

BY: Shruti Chaudhary • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News (इंडिया न्यूज), Rape Crime: धनबाद में सेंट्रल अस्पताल के सफाई कर्मी पर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धनबाद में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सोमवार 23 दिसंबर की रात आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का उग्र रूप देख पुलिस ने किसी तरह आरोपी के घर की महिलाओं व बच्चों को भीड़ से बचाया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल सेंट्रल अस्पताल के सफाई कर्मी अजीत डोम पर दिव्यांग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है।

Rape Crime: इंसानियत को किया शर्मसार! दिव्यांग युवती का उठाया फायदा, किडनैप कर किया दुष्कर्म फिर…

Rape Crime: इंसानियत को किया शर्मसार! दिव्यांग युवती का उठाया फायदा, किडनैप कर किया दुष्कर्म फिर…

Maternity Leave: बिहार के इस जिले में होते है पुरुष प्रेगनेंट? आखिर कैसे मिली BPSC शिक्षक को मेटर्निटी लीव, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है और बोल नहीं पा रही है। घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। वे पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार देर रात मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लोगों ने दी जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दिव्यांग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई है। लड़की को आरोपी ने डराया-धमकाया। उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करे। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की को अपने घर लेकर आया था। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हो गया है।

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, ग्रेनेड धमाके से 2 जवान घायल

Tags:

Rape Crime

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT