होम / Harsh Firing Brides Sister In Law Died : जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन की भाभी की मौत

Harsh Firing Brides Sister In Law Died : जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन की भाभी की मौत

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : February 16, 2022, 8:15 pm IST

इंडिया न्यूज, अरवल:
Harsh Firing Brides Sister In Law Died : बिहार में लाख सख्ती के बाद भी शादी व्याह में होने वाले हर्ष फायरिंग में कमी नहीं हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार अरवल में हो रहे विवाह समारोह में की गई हर्ष फायरिंग में लड़की की भाभी को अपनी जान गंवानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कलेर बाजार में शादी समारोह के दौरान जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग हुई और इस घटना में लड़की के भाभी की मौत हो गयी।

जश्न मातम में बदला (Harsh Firing Brides Sister In Law Died )

Harsh Firing Brides Sister In Law Died

इस घटना के बाद देखते ही देखते पूरे घर में चींख पुकार मच गई और जश्न मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों की माने तो बड़े तामझाम के साथ कलेर में कमलेश चौधरी के घर में शादी थी। इस दौरान जैसे ही जयमाला कार्यक्रम आरंभ हुआ किसी ने खुशी व्यक्त करते हुए अपने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन के भाभी को जा लगी। आनन-फानन में गोली से जख्मी हुई महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर भाग गये। Harsh Firing Brides Sister In Law Died

मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस कर रही है छापेमारी

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में सभी रिश्तेदार और घर के लोग शादी निपटा कर घर से भाग निकले। पुलिस की माने तो कलेर गांव निवासी कमलेश चौधरी के घर आई बारात में लड़की की ममेरी भाभी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका पटना जिला के पालीगंज थाना क्षेत्र के परियो गांव की सावित्री देवी थी। पुलिस शव को बरामद करने के लिए मृतक के गांव में छापेमारी कर रही है।

एसपी ने कहा कि फायरिंग करने वाले को नहीं जाएगा बख्शा

इस मामले में एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस महिला का शव बरामद करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद कलेर गांव में मातम छाया हुआ है वहीं पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। एसपी का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर शादी समारोह में अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पर कार्रवाई भी की जाएगी। Harsh Firing Brides Sister In Law Died

READ ALSO: karnataka Hijab Protest: कर्नाटक हिजाब विवाद क्या है, क्यों स्टूडेंटों का फूटा गुस्सा?

Connect With Us : Twitter Facebookhttps://indianews.in/india-news/explainer/gajwa-a-hind/

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mango Rabri: आम से बनाएं जायकेदार डेजर्ट मैंगो रबड़ी, जानें टेस्टी और हेल्थी रेसिपी -Indianews
Arvind Kejriwal: क्या लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews
भारत को मिली खुशखबरी, ईरान ने इजराइली जहाज से बंधक बनाए सभी नागरिकों को छोड़ा
चाऊमीन खिलाया फिर नशीली दवा, बिस्तर पर लिटाकर पति ने दोस्तों के साथ किया ऐसा; सिहर जाएंगे आप
Sanjay Nirupam: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपनी पत्नी और बेटी के साथ एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में हुए शामिल-Indianews
वास्तु दोष हटाने के नाम पर करता रहा बलात्कार और ब्लैकमेल, खुद को बताया वास्तु एक्सपर्ट
खुशी कपूर ने बहन Janhvi Kapoor को अपने न्यूयॉर्क अपार्टमेंट से निकलाने की दी धमकी, एक्ट्रेस ने की थी ये गड़बड़ -Indianews
ADVERTISEMENT