Hindi News / Bihar / Like A Balm On Wounds Wife Reacts To Late Sushil Modi Getting Padma Bhushan Posthumously

Sushil Modi: 'घावों पर मरहम जैसा…', दिवंगत सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्मभूषण मिलने पर पत्नी ने दी प्रतिक्रिया

India News (इंडिया न्यूज), Sushil Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार बिहार और सामाजिक विकास के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए दिया जा रहा है। उनके निधन से परिवार को मिले गहरे दुख के बावजूद, उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज ने […]

BY: Shruti Chaudhary • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Sushil Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार बिहार और सामाजिक विकास के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए दिया जा रहा है। उनके निधन से परिवार को मिले गहरे दुख के बावजूद, उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज ने इस सम्मान पर संतुष्टि व्यक्त की है।

Gudiya Murder Case: किस केस में मिलेगी 8 पुलिसकर्मियों को आज सजा, IG जैदी भी होंगे दंडित, पढ़ें पूरी खबर

जेसी जॉर्ज सुशील मोदी के लिए कहा

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके पति की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है और उनके निधन से मिले दुखों पर दवा का काम करेगा। जेसी जॉर्ज ने अपने बयान में कहा कि सुशील मोदी ने बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए कई सामाजिक कार्य किए।

‘अपराधी बेलगाम हैं क्योंकि…’, पुलिस जवानों की हत्या पर तेजस्वी ने ऐसे निकाली नीतीश कुमार पर भड़ास, जो कहा NDA सरकार को मुंह छिपाना पड़ जाएगा!

Sushil Modi:

उनके योगदान से ही राज्य में कई बदलाव आए थे, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। जेसी जॉर्ज ने यह भी कहा कि सुशील मोदी का ध्यान हमेशा अगली पीढ़ी के नेताओं को तैयार करने और समाज के विकास की दिशा में काम करने पर केंद्रित था। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान माने जाते हैं।

क्यों मिलता है पद्म पुरस्कार ?

यह कला, समाज सेवा, सार्वजनिक क्षेत्र, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों के लिए दिए जाते हैं। इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों में 139 लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 19 को पद्म भूषण, 7 को पद्म विभूषण और 113 को पद्म श्री मिलेगा।

Bihar Crime News: दो लोगों को गोली मारकर आरोपी हुआ फरार, इलाके में दहशत का माहौल

Tags:

Sushil Modi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue