India News (इंडिया न्यूज),Nitish Kumar: बिहार विधान परिषद में आज बढ़ते अपराध को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर झड़प हुई। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष ने लालू-राबड़ी शासन को लेकर आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर कहीं कुछ होता है तो हम आज ही पूछेंगे कि कहां क्या हुआ? हमें एक-एक चीज की जानकारी है।
लालू यादव पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनके पति सत्ता में थे तो उन्होंने कुछ किया क्या? क्या उन्होंने आज तक कोई काम किया है? उनके समय में इतना हिंदू-मुस्लिम झगड़ा होता था? यहां जो भी काम हुआ है वो हम लोगों ने किया है, इसलिए इन सब लोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है।
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar and RJD MLA & former CM Rabri Devi had a verbal altercation in the State Assembly in Patna today
(Video source: Bihar Assembly) pic.twitter.com/orMFyKjCDr
— ANI (@ANI) March 20, 2025
सीएम नीतीश ने आगे कहा कि आप लोग बस यही कह रहे हैं कि 19 साल से काम चल रहा है, आपने कोई काम नहीं किया है, इसलिए बैठ जाइए। आप लोगों को पब्लिसिटी चाहिए, जनता सब जानती है। आपके बोलने का कोई मतलब नहीं है, ये सब झूठ है। मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि 2007 में हमारे बेटे का अपहरण हुआ था, राजद के एक बड़े नेता ने हमसे संपर्क कर अपहरण के बदले फिरौती के तौर पर पैसे मांगे थे। मंत्री के इस बयान के बाद सदन में खूब हंगामा हुआ।
इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए और उनके और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में खड़े हुए और कहा कि मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि आप बैठ जाइए। आप लोग बोलकर पब्लिसिटी चाहते हैं। हमने आज तक कोई काम नहीं किया। हमने किसी को नहीं बचाया। पहले इतना हिंदू-मुस्लिम होता था।