होम / पश्चिम त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, सीएम माणिक साहा भी शामिल

पश्चिम त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, सीएम माणिक साहा भी शामिल

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 12, 2023, 6:27 pm IST

 

इंडिया न्यूज़ (Tripura Assembly Election 2023): भाजपा इन दिनों देश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयार में जोर-शोर से जुटी हुई है। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य का दौरा कर रहे है। भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने गुरुवार को पश्चिम त्रिपुरा में रोड शो किया। इस रोड शो में राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल हुए।

त्रिपुरा राज्य में विधानसभा की 60 सीटें हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इसी साल चुनाव होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। सरकार बनाने के साथ ही भाजपा ने राज्य में करीब तीन दशक से चली आ रही वाम दलों के शासन को सत्ता से बाहर कर दिया।

वहीं, चुनाव आयोग भी चुनाव की तैयारियों में लग गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग की एक टीम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को त्रिपुरा पहुंची। समीक्षा करने के बाद चुनाव आयोग चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देगा। समीक्षा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल सहित अन्य चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nashik Road Accident: नासिक हाईवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल-Indianews
Uttar Pradesh: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने पहुंचा तो महिला निकली 45 की, गुस्साए शख्स ने कर दी पिटाई- Indianews
Afghanistan: अफगानिस्तान में मस्जिद पर हमला, बंदूकधारियों ने कर दी करीब 5 लोगों की हत्या -India News
Britain: लंदन में एक सनकी शख्स ने तलवार से लोगों पर किया हमला, महिला पुलिसकर्मी ने कैसे किया सामना देखें वीडियों- Indianews
China: चीन ने आसमान में गाड़ा झंडा, 6 महीने अंतरिक्ष में ये काम करके लौटे धरती-Indianews
Washington: भारतीय-अमेरिकी भाजपा समर्थकों ने किया हवन, लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत के लिए की प्रार्थना -India News
Zig Currency: जिम्बाब्वे की जिग बनी दुनिया की सबसे नई मुद्रा, आर्थिक संकट दूर करने का सरकार ने खोजा उपाय- Indianews
ADVERTISEMENT