होम / मुंबई के बाद अब Shilpa Shetty ने बेंगलुरु में खोला नया रेस्त्रां, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

मुंबई के बाद अब Shilpa Shetty ने बेंगलुरु में खोला नया रेस्त्रां, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 9, 2024, 7:51 pm IST
ADVERTISEMENT
मुंबई के बाद अब Shilpa Shetty ने बेंगलुरु में खोला नया रेस्त्रां, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Shilpa Shetty

India News (इंडिया न्यूज़), Shilpa Shetty Opens Her Luxurious Restaurant in Bengaluru: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज न सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर दुनिया भर में मशहूर हैं, बल्कि आज वो एक बिजनेस वुमन भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस फिल्म के साथ-साथ साइड कई बिजनेस से पैसा कमाती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस स्पा, रेस्त्रां और बार तक की मालकिन हैं, जिससे वो करोड़ों कमाती हैं। अब इस लिस्ट में उनका एक और नया रेस्त्रां जुड़ गया है, जो उन्होंने मुंबई में नहीं बल्कि बेंगलुरु में खोला है। अभिनेत्री ने इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

शिल्पा शेट्टी ने बेंगलुरु में खोला नया रेस्त्रां

आपको बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मंगलवार, 9 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेंगलुरु वाले रेस्त्रां की झलक दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के बाद अब बास्टियन को बेंगलुरु में खोला है।

कौन है Diljit Dosanjh की पत्नी? जो एक बेटे के साथ रहती हैं अमेरिका, जाने डिटेल्स – India News

बेहद आलीशान है रेस्त्रां

शिल्पा शेट्टी का ये रेस्त्रां बेहद आलीशान है। यह सेंट मार्क रोड पर स्थित, बास्टियन गार्डन सिटी ने सेंट मार्क होटल के पीछे 60 साल से अधिक पुराना बंगले में बनाया गया है, जो 22,000 वर्ग फुट जगह में फैला हुआ है।

Gudi Padwa 2024: अजय देवगन से रकुल प्रीत सिंह-वरुण धवन तक, इन सितारों ने फैंस को दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं – India News

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थी। इससे पहले वह सुखी में भी नजर आई थी।

अमेरिकी-भारतीय महिला के पति और एक बेटे के पिता हैं Diljit Dosanjh, सिंगर के दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा – India News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT