इंडिया न्यूज़: (Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ (Pushpa 2 The Rule) के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का जहां एक और टीजर जारी किया गया है। वहीं, अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी रिलीज़ कर दिया गया है। ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी कर दिया गया है। ये काफी अलग है। वहीं, इस टीज़र को काफी पसंद किया गया। अब अल्लू अर्जुन का कलरफुल पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन को पहचान पाना मुश्कल हो रहा हैं। सामने आए इस पोस्टर में उन्होंने साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही चूड़ियां पहने भी दिखाई दे रहें हैं और एक हाथ में बंदूक भी ले रखी है।
अल्लू अर्जुन ने इस पोस्टर में नथ और झुमके पहन रखे हैं। इस लुक में अल्लू अर्जुन पोज़ देते नज़र आ रहें हैं। अल्लू अर्जुन के इस लुक को बहुत ज्यादा अटेंशन मिल रही है। वहीं, उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। कई लोगों ने पूछा है कि क्या यह वाकई में सच है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया है।
बता दें कि अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन है। वो 41 साल के हो जाएंगे। अल्लू अर्जुन अपनी आना वाली फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म के पहले भाग को काफी पसंद किया गया था।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.