होम / होमटाउन की गलियों में हाथ में थैला पकड़े सामान खरीदने निकले अरिजीत सिंह, फैंस ने सादगी देख की तारीफें

होमटाउन की गलियों में हाथ में थैला पकड़े सामान खरीदने निकले अरिजीत सिंह, फैंस ने सादगी देख की तारीफें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 24, 2023, 9:33 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Arijit Singh Hometown Video, मुंबई: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम गाने दिए हैं जो लोगों ने खूब पसंद किए। अरिजीत सिंह अपनी सिंगिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में अरिजीत सिंह का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरिजीत सिंह अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में नजर आ रहें हैं।

होमटाउन की गलियों में थैला पकड़े दिखे अरिजीत सिंह

आपको बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल पर सामने आया है। इस वीडियो में वो काफी साधारण अंदाज में नज़र आ रहें हैं। अरिजीत सिंह अपने होमटाउन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की गलियों में चप्पल पहनकर नजर आए और उनके हाथ में एक थैला भी दिखाई दिए। इसके बाद वो स्कूटर से स्टार्ट कर रवाना हो जाते हैं। इस दौरान अरिजीत सिंह गली में कुछ लोगों से बात करते भी दिखे।

पहली बार अरिजीत सिंह को पहचानना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन ध्यान से देखने पर उन्हें पहचाना जा सकता है। अरिजीत सिंह के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी सादगी के कायल हो गए हैं। अरिजीत सिंह अपने होमटाउन में इतने साधारण तरीके से रहते हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहें हैं।

अरिजीत सिंह ने छुए थे महेंद्र सिंह धोनी के पैर

बता दें कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अरिजीत सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के स्टेज पर पैर छुए थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद अरिजीत सिंह के प्यारे नेचर की खूब तारीफ हुई थी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT