ADVERTISEMENT
होम / मनोरंजन / Ayodhya Ram Mandir: मुकेश अंबानी ने राम मंदिर में 33 किलो सोने से बने 3 मुकुट किए दान? जाने सच्चाई

Ayodhya Ram Mandir: मुकेश अंबानी ने राम मंदिर में 33 किलो सोने से बने 3 मुकुट किए दान? जाने सच्चाई

BY: Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 22, 2024, 6:21 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Ayodhya Ram Mandir: मुकेश अंबानी ने राम मंदिर में 33 किलो सोने से बने 3 मुकुट किए दान? जाने सच्चाई

Mukesh Ambani Donated 3 Crowns to Ayodhya Ram Mandir

India News (इंडिया न्यूज़), Mukesh Ambani Donated 3 Crowns to Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ द्वारा किया गया। बता दें कि इसमें 7,000 से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इवेंट में बाबा रामदेव, मुकेश अंबानी और रतन टाटा समेत कई वीवीआईपी शामिल हुए। अब इसी बीच खबर आई, जिसमें दावा किया गया कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने राम मंदिर के लिए 33 किलो सोना दान किया है।

मुकेश और नीता अंबानी ने भगवान राम के लिए दान किया 33 किलो सोना?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसमें अंबानी परिवार की दरियादिली के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 33 किलो सोने से बने 3 सोने के मुकुट दान किए हैं। हालांकि, ‘न्यूजचेकर’ वेबसाइट ने इस बारे में ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के एक अधिकारी से बातचीत की और सत्यापित किया कि क्या वायरल दावा सच है।

अधिकारी ने पुष्टि की कि मुकेश अंबानी, नीता अंबानी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने ऐसा कोई दान नहीं दिया है। अधिकारी ने कहा कि मुकेश अंबानी या उनके परिवार की ओर से अभी तक ऐसा कोई प्रपोजल नहीं मिला है और ये दावे झूठे हैं। इस फैक्ट चेक के बाद यह पुष्टि हो गई कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी राम मंदिर के लिए दान देने वालों में से नहीं हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुकेश और नीता अंबानी

22 जनवरी 2024 को मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। नीता रेड कलर की पटोला साड़ी के साथ बेज कलर के स्टोल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मोती के आभूषणों, एंटीक पेंडेंट और स्टेटमेंट इयररिंग्स से पूरा किया था। व्हाइट हैंडबैग, सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, मुकेश ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ ब्राउन कलर का नेहरू कोट और एक दोशाला पहना था, जिस पर संस्कृत के श्लोक छपे हुए थे।

पूरी अंबानी फैमिली ट्रेडिशनल लुक में आई नजर

नीता और मुकेश अंबानी के अलावा, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उनके बेटे-बहू आकाश अंबानी व श्लोका मेहता भी शामिल हुए। साथ ही अनंत अंबानी भी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ इवेंट में नजर आए। इसके अलावा, नीता की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ दिखाई दीं। सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी अच्छे लग रहे थे।

 

Also Read:

Tags:

ayodhya ram mandirMukesh Ambani

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT