होम / Malaika Arora के शो में Boney Kapoor हुए इमोशनल, बेटे अर्जुन कपूर की इस वजह से छलके आंसू

Malaika Arora के शो में Boney Kapoor हुए इमोशनल, बेटे अर्जुन कपूर की इस वजह से छलके आंसू

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 3, 2023, 8:15 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Boney Kapoor Emotional on Malaika Arora Show: टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि ‘झलक दिखला जा 11’ का लेटेस्ट एपिसोड बेहद खास रहा। इस बार झलक के मंच पर बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान शो पर काफी मस्ती का माहौल रहा। खास बात ये भी रही कि इस शो की जज बोनी के बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हैं। ऐसे में पहली बार दोनों को आमने-सामने देखा गया। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बोनी को इमोशनल होकर रोते देखा गया।

पिता के लिए अर्जुन ने दिया स्पेशल मैसेज

आपको बता दें कि ‘झलक दिखला जा 11’ का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी, बोनी कपूर से कहते हैं कि उनके लिए एक गिफ्ट है। इसके बाद ऋत्विक उन्हें स्क्रीन की तरफ देखने के लिए कहते हैं। स्क्रीन पर अर्जुन कपूर का एक वीडियो प्ले किया जाता है, जिसमें अर्जुन अपने पिता को स्पेशल मैसेज देते हैं।

इस वजह से बोनी कपूर के छलके आंसू

इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के लिए कहते हैं, “हैलो पापा, उम्मीद करता हूं, आप शो को एन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं, जो खुद के बारे में न सोचकर दूसरों की खुशियां पहले सोचते हैं।” खुद के लिए बेटे की ये बात सुनकर बोनी काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनके आंखों से आंसू छलक जाते हैं। उन्हें रोता देख तुरंत फराह खान उन्हें गले लकार संभालती हैं। वहीं, मलाइका बड़े ही प्यार से एक्सप्रेशन देती हैं। अरशद वारसी भी उन्हें देखकर इमोशनल होते नजर आते हैं।

‘झलक दिखला जा 11’ के कंटेस्टेंट्स

इस बार शो में कई पॉपुलर सेलेब्स कंटेस्टेंट्स आए हैं, जैसे शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, उर्वशी ढोलकिया, अंजलि आनंद, करुणा पांडे, राजीव ठाकुर, शिव ठाकरे, संगीता फोगाट, तनिषा मुखर्जी और श्रीराम चंद्रा।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Narendra Modi Nomination LIVE Updates: आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, यहां जाने पल-पल की अपडेट-Indianews
Salman Khan फायरिंग मामले में जोड़ा एक नया हिस्सा, मुंबई पुलिस ने किया Lawrence Bishnoi गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार – Indianews
GV Prakash Kumar ने पत्नी Saindhavi से तोड़ा रिश्ता, इस वजह से नहीं रहना चाहते साथ – Indianews
Lok Sabha Election: पूर्वजों का नाम लेकर सहानुभूति की राजनीति खेल रहे राहुल! जानें चुनाव से पहले पंडित नेहरू और दादी इंदिरा को याद करने का तर्क-Indianews
Micro Cheating: कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा है आपको माइक्रो-चीट, जानिए इन कुछ संकेतो से-Indianews
Delhi-Meerut Expressway: काशी टोल प्लाजा पर कार चालक की दांबगई, महिला कर्मचारी को मारी टक्कर-Indianews
Hair Care: कॉफी से बढ़ा सकते है बालों की खुबसूरती, क्या है इसके इस्तेमाल करने का आसान तरीका – Indianews
ADVERTISEMENT