होम / अर्पिता खान शर्मा के घर से 5 लाख के डायमंड इयररिंग की हुई चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

अर्पिता खान शर्मा के घर से 5 लाख के डायमंड इयररिंग की हुई चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 17, 2023, 8:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़ Arpita Khan’s Worth 5 Lakhs Rs Earrings Stolen, मुंबई: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) के घर चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद अर्पिता खान के नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की डायमंड की इयररिंग्स उनके खार स्थित आवास से चोरी हो गई थी। अब मुंबई पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है और चोर को पकड़ लिया है।

पुलिस ने डॉमेस्टिक हेल्पर को चोरी करने के आरोप में किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 30 साल के पुरुष को गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खार पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। वो मुंबई के विलेपार्ले इलाके में रहता है और अर्पिता खान के घर पर बतौर डॉमेस्टिक हेल्प काम करता था। इसके पहले अर्पिता खान ने पुलिस शिकायत की थी कि उनके घर से 5 लाख रुपये के इयररिंग गायब हो गए है, जो उन्होंने अपने मेकअप ट्रे में रखी हुई थी। ये घटना 16 मई को हुई थी। उसी रात मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अर्पिता ने 5 लाख की इयररिंग गायब होने पर की थी शिकायत

इस बारे में खार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मोहन माने में एक टीम बताई थी, जिन्होंने घर के नौकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अलावा 11 लोग उसी बिल्डिंग में काम करते थे, लेकिन गहने चोरी करने के बाद यही बिना किसी को जानकारी दिए भाग गया। चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई है और आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उस पर 381 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई में अपने पति आयुष संग रहती हैं अर्पिता

आपको बता दें कि अर्पिता खान शर्मा मुंबई में अपने पति आयुष शर्मा के साथ रहती हैं। इस कपल के दो बेटे भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया था। वो अपने घर पर गणेश जी को भी बिठाती है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT