होम / ठीक हो रही हैं Divyanka Tripathi, पति के साथ फैंस को इस तरह दी अपने हेल्थ अपडेट -Indianews

ठीक हो रही हैं Divyanka Tripathi, पति के साथ फैंस को इस तरह दी अपने हेल्थ अपडेट -Indianews

Babli • LAST UPDATED : April 21, 2024, 11:02 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Divyanka Tripathi, दिल्ली: टीवी एक्टर विवेक दहिया टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी के एक्सीडेंट की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी स्वास्थ्य अपडेट साझा की और फैंस को उनकी चिंताओं के लिए धन्यवाद दिया। टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अपनी लिगामेंट सर्जरी से उबरने के बाद दिव्यांका को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विवेक ने फैन्स को बताया था कि उनकी पत्नी दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें जल्द ही सर्जरी करानी होगी। अब कुछ दिनों बाद दिव्यांका ने अपना हेल्थ अपडेट फैन्स के साथ शेयर किया है।

  • सर्जरी के बाद ठीक हो रही हैं दिव्यंका त्रिपाठी
  • वीडियो शेयर कर फैंस को दी हेल्थ अपडेट
  • फैंस को दी जानकारी

कहो ना प्यार है में Hrithik Roshan का छोटा भाई हो चुका है बड़ा, 24 साल बाद करता है ये काम – Indianews

सर्जरी के बाद ठीक हो रही हैं दिव्यंका त्रिपाठी

विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए दिव्यांका त्रिपाठी का संदेश रिकॉर्ड किया। वीडियो में, दिव्यांका को अपने फैंस को संबोधित करते हुए अपनी आकर्षक मुस्कान के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सर्जरी अच्छी रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा, “हैलो, मेरी सर्जरी हो गई है। मैं डिस्चार्ज भी हो चुकी हूं। हमारे विज्ञान ने कितनी प्रगति कर ली है। मेरा डॉक्टर मेरी अब हो रही रिकवरी से बहुत खुश हैं। ईमानदारी से कहूं तो, मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “इतना प्यार और चिंता देने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। सब मुझे मिला, बस मैं सबका जवाब नहीं दे पा रही। मुझे इसके लिए क्षमा करें, लेकिन मैं ज्यादातर व्यस्त रहती हूं और दर्द में हूं। साथ ही मैं आपको उस गोपनीयता के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं जो आप मुझे दे रहे हैं क्योंकि यह थोड़ा सा दर्दनाक अनुभव था मेरी जिंदगी का। मैं सभी के प्यार की सराहना करती हूं, दिल से!”

Aishwarya Rai Bachchan ने शादी की सालगिरह पर शेयर की खास तस्वीर, Abhishek और Aaradhya भी दिखे साथ – Indianews

फैंस को दी जानकारी 

बता दें, 19 अप्रैल 2024 को विवेक दहिया ने फैंस के लिए एक लाइव शेड्यूल रखा था, हालांकि, उनकी टीम ने उनके सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर फैंस को सूचित किया कि उनकी पत्नी और ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई हैं जिसकी वजह से वह लाइव नहीं आ पाएंगे।

इसके अलावा, फैंस को उनके स्वास्थ्य के बारे में सूचित करते हुए, विवेक की टीम ने दिव्यांका त्रिपाठी के प्रभावित हाथ की एक्स-रे रिपोर्ट साझा की और लिखा, और लिखा “दिव्यंका मैम की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जैसा कि अपडेट किया गया है, वह सुरक्षित हाथों में हैं।”

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी पर टुटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में जीजा की मौत और बहन की स्थिति गंभीर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

S Jaishankar: नेपाल में 100 रुपये की करेंसी लागू करने के फैसले पर जयशंकर का तीखा तंज, जानें क्या कहा-Indianews
पुरुष टेस्टोस्टेरोन फिल्म को लेकर ये क्या बोल गई kareena kapoor, Deepika Padukone के लिए भी कही ये बात -Indianews
RCB के फैन्स के लिए खुशखबरी, प्ले ऑफ में पहुंचने की बढ़ी उम्मीद-Indianews
Lok Sabha Election: दिक्कत सीट में नहीं, दिक्कत आप हो, अमित शाह ने रायबरेली सीट को लेकर राहुल गांधी पर किया कटाक्ष-Indianews
Uttar Pradesh: हनीमून पर सामने आया पति का सच, गुस्से में आकर पत्नी ने उठाया ये बड़ा कदम-Indianews
Saudi Arab: इस इंफ्लुएंसर को सुनाई गई 11 साल की सजा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
Lok Sabha Election: कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने पर राजनाथ सिंह का बयान, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT