India News (इंडिया न्यूज़), Rashmika Mandanna, दिल्ली: आज के समय में रश्मिका मंदाना को हर कोई जानता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। ना सिर्फ फिल्मों की वजह से, बल्कि लोग तो सोशल मीडिया पर भी रश्मिका की फोटो वीडियो देखकर काफी खुश हो जाते हैं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। रश्मिका ना सिर्फ क्यूट हैं, बल्कि उनकी स्किन काफी ग्लोइंग भी है।
खबरों की मानें तो रश्मिका अपनी ग्लोइंग स्किन का ध्यान रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि हर हालत में उनका स्किन केयर पूरा हो जाए। अगर आप भी रश्मिका मंदाना की खूबसूरती की दीवाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप रश्मिका जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा भी हेल्थी रहेगी। रश्मिका को अक्सर होम रेमेडीज के बारे में बात करते हुए देखा गया है। देर ना करते हुए आइए आपको रश्मिका की खूबसूरती का राज बताते हैं।
रश्मिका अपने स्किन केयर रूटीन का बहुत ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो सबसे पहले फेश वॉश से चेहरा साफ करती हैं। इसके बाद विटामिन सी के सीरम को भी फेस पर अप्लाई करती हैं। इतना करने के बाद एक ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर उनको ग्लो करने में मदद करता है।
रश्मिका अपने चेहरे पर कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले काफी ध्यान रखती हैं। वो सन प्रोटेक्शन वाले प्रोडक्ट ही चेहरे पर लगाना ज्यादा पसंद करती हैं।
रश्मिका एलोवेरा जेल को फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं वो आंखों की थकान, सूजन दूर करने के लिए वे एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे अप्लाई करती हैं। हेयर्स में भी रश्मिका एलोवेरा जेल लगाती हैं।
रश्मिका अपने बालों का भी खासा ध्यान रखती है। इसके लिए वो बचपन से ही हफ्ते में कई बार बालों में तेल लगाती हैं।
ये भी पढ़े: मान्यता है यहां हर मनौती पूरी होती है, आइए जाने खाटू श्याम का इतिहास
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.