होम / Jagdish Bhandari Arrested: पुष्पा में अहम भूमिका निभाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोप सुन रह जाएंगे हैरान

Jagdish Bhandari Arrested: पुष्पा में अहम भूमिका निभाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोप सुन रह जाएंगे हैरान

Simran Singh • LAST UPDATED : December 7, 2023, 11:36 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Jagdish Bhandari Arrested, दिल्ली: हैदराबाद से फिल्म पुष्पा से जुड़ी एक खबर सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि पंजागुट्टा पुलिस ने एक्टर जगदीश प्रताप बंदरी को गिरफ्तार कर लिया है। जगदीश को पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव की किरदार में देखा गया था। वही उनके ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

इस आर्टिस्ट की वजह से लगा आरोप

बता दे की जगदीश प्रताप 30 साल की है और वह एक जूनियर आर्टिस्ट के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे। वही रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने इस 29 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से मृतक के परिवार ने महिला की मृत्यु के लिए जगदीश को जिम्मेदार ठहरना शुरू कर दिया था। शिकायत और जांच के आधार पर बुधवार को पुष्पा के एक्टर को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मृतक के बारे में बताया तो वह एक जूनियर आर्टिस्ट थी। जिन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया था।

आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

लिविंग में साथ रहने वाली महिला ने 29 नवंबर को सुसाइड कर लिया था। पुलिस जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जगदीश ने मृतक महिला की वीडियो क्लिप बनाई थी। जबकि वह 27 नवंबर को किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी। इसके बाद जगदीश ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करने की धमकी देने लगा।

Jagdish Bhandari Arrested
Jagdish Bhandari Arrested

जिसको सुनने के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ले। महिला की मृत्यु के बाद से ही जगदीश कथित तौर पर फरार चल रहा था। वहीं पुलिस की तहकीकात में आखिरकार गिरफ्तार कर ली गई। फिलहाल पुलिस ने पुष्प एक्टर को रिमांड पर रखा है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह जगदीश का वर्क फ्रंट

जगदीश के काम की बात करें तो आखिरी बार एक्टर को छोटे बजट के ड्रामा में देखा गया था। इसके साथ ही उनके पास गई और बड़े प्रोजेक्ट लाइनअप किए गए थे।

 

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT