होम / मलाइका अरोड़ा ने ट्रॉल्स को दिया करारा जवाब, अर्जुन कपूर के लेकर कहा,वो मर्द है…

मलाइका अरोड़ा ने ट्रॉल्स को दिया करारा जवाब, अर्जुन कपूर के लेकर कहा,वो मर्द है…

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : December 9, 2022, 2:52 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Malaika Arora gave a befitting reply to the trolls): बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती है। मलाइका ने अपनी लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव देखा है। अपने डांस मूव्स पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप अक्सर चर्चाओं में रहता है। मलाइका अरोड़ा ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना बहुतप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू किया है। ‘मूविंग विद मलाइका’ में एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप के चलते उन्हें ट्रोल करने पर रिएक्ट किया है।

मैं अर्जुन की लाइफ खराब नहीं कर रही…

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर में करीब 12 साल का एज गैप है, जिसको लेकर अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता है। इस पर बात करते हुए मलाइका ने कहा, ‘बदकिस्मती है कि मैं सिर्फ बड़ी ही नहीं हूं, बल्कि मैं खुद से छोटे एक शख्स को डेट कर रही हूं। मतलब मुझ में दम है, मैं उसकी जिंदगी खराब कर रही हूं? सही है न? लोगों को सिर्फ यही कहना है कि मैं उसकी लाइफ खराब नहीं कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि वो स्कूल जा रहा है और पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहा है और मैंने उसे खुद के पास आने के लिए कहा है।’

वो बड़ा हो चुका है, मर्द है…

मलाइका आगे कहती हैं,’मतलब हम लोग जब भी डेट पर होते हैं, तो ऐसा नहीं है कि हम क्लास बंक कर रहे हैं। मैंने उसे सड़क पर नहीं पकड़ा, जब वो पॉकेमॉन पकड़ रहा था। भगवान के लिए वो बड़ा हो चुका है…, मर्द है वो। हम दो एडल्ट हैं जो साथ में रहने के लिए सहमत हैं। अगर एक बड़ा आदमी छोटी उम्र की लड़की को डेट करे, तो वो प्लेयर है, लेकिन अगर कोई बड़ी उम्र की औरत छोटी उम्र की लड़की को डेट करे तो उस लड़की को Cougar कहा जाता है। ये गलत बात है।’

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT