India News ( इंडिया न्यूज़ ), Moye Moye, दिल्ली: इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता कि इंटरनेट पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखा जाता हैं। कुछ समय पहले जहां पहले ‘ SO BEAUTIFUL SO ELEGANT’ छाया हुआ था वही अब ‘MOYE MOYE’ धुम मचा रहा हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस ट्रेड के पागलपन में मगन हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टीव रहते हैं तो इस नए ट्रेंड को बखूबी जानते होंगे। इस गीत ने लाखों लोगों को मौत से जागने और जीने के लिए मोटीवेट किया हैं। क्योंकि इस वक्त हर जगह मोये मोये वीडियो से भरा हुआ है। अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि ये नया ट्रेंड क्या हैं, तो हम यहां आपको मोये मोये के बारे में बताएगें।
बता दें की ऑफिसियली डेज़नम के नाम से जाना जाने वाला यह गाना मोये मोये की तरह लग सकता है लेकिन इसे मोये मोर कहा जाता है। सर्बियाई सिंगर का गाया हुआ से गाना अब कर 58 मिलियन से भी ज्यादा बार बजाया जा चुका हैं। और इस गाने की एक मिलियन से ज्यादा रील्स इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं।
View this post on Instagram
सर्बियाई में मोर का मतलब ‘डरवाने सपने’ होता है। गाने का वीडियों डायनम बर्फ से ढके बंदूकें थामे लोगों के साथ होता है। इसके बाद वीडियो तेया डोरा पर शिफ्ट हो जाता है। देसी लोग मोये मोये ट्रेंड में अपना ट्विस्ट जोड़ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी हैं। ये मोये मोये ट्रेड दिल्ली पुलिस से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक, हर कोई फॉलो कर रहा हैं।
इस गाने की जबर्दस्त होने से गाने की सिंगर तेया डोरा बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यूजर्स का धन्यवाद भी अदा किया है। भले ही लोग इसका मतलब नहीं समझ पा रहे हैं, लेकिन इसका म्यूजिक उन्हें बेहद पंसद आ रहा हैं। यह इस बात का भी एक परफेक्ट इगजाम्पल है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। यह अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने का काम भी बखूबी करता है। कहा जा सकता है कि फिलाहल ‘मोए मोर’ गाना भी यही कर रहा है।
ये भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.