होम / Munmun Dutta Birthday: मारपीट से लेकर यौन शोषण के मामलों से बटोरी सुर्खियां, मुनमुन की जिंदगी में रही उथल पुथल

Munmun Dutta Birthday: मारपीट से लेकर यौन शोषण के मामलों से बटोरी सुर्खियां, मुनमुन की जिंदगी में रही उथल पुथल

Simran Singh • LAST UPDATED : September 28, 2023, 1:48 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Munmun Dutta Birthday, दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का मशहूर चेहरा मुनमुन दत्ता ने 28 सितंबर 1987 को बंगाल के दुर्गापुर में जन्म लिया था। जिन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में बबीता जी का किरदार से सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। वैसे तो मुनमुन दत्ता ने ‘हम सब बाराती’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा विवादों से भरी रही। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर जानें मुनमुन दत्ता के विवादित मुद्दे।

2008 में मारपीट का मामला आया था सामने

यह बात साल 2008 की है जब मुनमुन दत्ता और एक्टर अरमान कोहली एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन इश साल ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था क्योकि मुनमुन ने अरमान पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी थी।

15 साल छोटे एक्टर के साथ जोड़ा रिश्ता

वहीं तारक मेहता शो में इस मामले ने जन्म लिया जिसमें मुनमुन दत्ता का नाम उनसे 15 साल छोटे राज अनादकट के साथ भी जुड़ा जाने लगा था। राज शो में टप्पू का किरदार निभाते हैं। खबर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन इस खबर को मुनमुन और राज दोनों ने ही शुरु से खारिज किया था।

यौन शोषण का भी लगाया आरोप

सोशल मीडिया पर चल रहें मी टू कैंपेन के दौरान मुनमुन दत्ता ने खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने कजिन, ट्यूशन टीचर और अस्पताल के डॉक्टर पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।

जेल के चक्कर से बची मुनमुन

एक वीडियो में मुनमुन दत्ता ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता ने मुनमुन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था, जिसमें उनके जेल जाने तक की नौबत आ गई थी। लेकिन सही समय पर मुनमुन ने माफी मांगकर मामला शांत किया था।

बौद्ध धर्म पर भी दे चुकी है विवादित बयान

बबिता जी के विवादों में एक विवाद मुनमुन दत्ता के नाम से एक ट्वीट वायरल हुआ था। जिसमें बौद्ध धर्म को लेकर विवादित बयान दिया गया। इस पुराने ट्वीट को लेकर मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी। लेकिन जांच होने पर पता चला कि यह सब के साजिश है।

अमित भट्ट के पीछे डंडा लेकर दौड़ीं

मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता’ शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट के पीछे एक बार डंडा लेकर दौड़ पड़ी थीं। हुआ यूं था कि अमित भट्ट ने मुनमुन पर नकली सांप फेंक दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया।

 

ये भी पढे़:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Goldy Brar Death: जिंदा है सिद्धू मूसे वाला का हत्यारा गोल्डी बराड़! जानें क्या है मौत की अपवाह के पीछे की सच्चाई-Indianews
अल्लू अर्जुन के गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ पर झूमे Karan Johar, पोस्ट शेयर कर बताया ‘तूफान’ -Indianews
May Panchak 2024: आज से पंचक की शुरुआत, इस बीच भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है भारी नुकसान!- indianews
Delhi School Holidays 2024: दिल्ली स्कूलों को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत, समर वेकेशन का ऐलान; यहां जानें तारीख- indianews
दोबारा शादी करना चाहती हैं Manisha Koirala! तलाक और कैंसर से लड़ने पर तोड़ी चुप्पी -Indianews
नहीं रही पार्श्व गायिका Uma Ramanan, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -Indianews
Los Angeles Earthquake: लॉस एंजेलिस में भूकंप के झटके, 4.3 तीव्रता से हिला कैलिफोर्निया – indianews
ADVERTISEMENT