होम / Parineeti Chopra Dance Video: प्रियंका की मां संग थिरकती दिखीं परिणीति, वीडियो हुआ वायरल

Parineeti Chopra Dance Video: प्रियंका की मां संग थिरकती दिखीं परिणीति, वीडियो हुआ वायरल

Babli • LAST UPDATED : October 21, 2023, 12:59 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra Dance Video, दिल्ली: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे, और उनकी शादी की तस्वीरें सपने जैसी थीं। जहां परिणीति ने हल्दी समारोह और सुफी नाइट की झलकियां साझा की हैं, वहीं फैंस अब शादी से पहले के कई फक्शन की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शादी से पहले परिणीति और राघव ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक सूफी नाइट का आयोजन किया था। अब, इस बीच सूफी नाइट की कुछ अनदेखी तस्वारें भी सामने आ रही हैं। जिनमें से एक में परिणीति को प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता हैं ।

परिणीति चोपड़ा ने सूफी नाइट में मधु चोपड़ा के साथ डांस किया

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में परिणीति चोपड़ा सूफी नाइट के दौरान अपने रिश्तेदारों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ग्रे और सिल्वर शरारा सेट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और बालों को लाल गुलाब से सजाया था। परिणीति ने सिल्वर चोकर सेट और मैचिंग जूतियां पहनी हुई थीं। वीडियों में परिणीति चोपड़ा को अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ मंच पर डांस करते देखा जा सकता हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhruv Chopra (@dhruvchopra123)

परिणीति की शादी में नहीं आई प्रियंका

बता दें की प्रियंका चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ अपनी चचेरी बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो सकीं, वहीं पीसी की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के सभी उत्सवों में मौजूद थे। पापराज़ी के साथ बातचीत में, मधु चोपड़ा ने बताया कि देसी गर्ल अपनी काम के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाई थी

 

ये भी पढ़े- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT