India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह जोड़ी 24 सितंबर को शादी करने जा रही है। शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें परिणीति और राघव को मेहंदी सेरेमनी की तैयारी करते देखा जा सकता है।
Wedding Preparation starts in Delhi for Parineeti and Raghav's wedding#saasbahuaurbetiyaan #atsbb #sbb #parineetichopra #raghavchaddha pic.twitter.com/vslYctcqeC
— SBB-Aajtak (@ATSBB) September 18, 2023
उदयपुर में होगी शादी
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के सभी समारोह 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस होटल में होंगे। इस जोड़े की शादी की कुछ रस्में दिल्ली में भी होंगी, जिसमें मेहंदी समारोह भी शामिल है। मेहंदी सेरेमनी की तैयारी करते हुए परिणीति और राघव का एक वीडियो भी सामने आया है।
ऐसा होगा शादी का आयोजन
शादी की बात करें तो यह जोड़ी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेगी। इसके बाद यह जोड़ी 30 सितंबर को ताज लेक में शादी का रिसेप्शन आयोजित करेगी। 23 सितंबर को मेहमानों के लिए एक स्वागत रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। दूल्हे राजा राघव चड्ढा अपनी दुल्हन को लेने हाथी, घोड़े या बग्घी पर नहीं आएंगे वह परिणीति चोपड़ा को शाही नाव पर ले जाएंगे।
Also Read: Parineeti Chopra और Raghav Chadha के ससुराल में कौन-कौन है? यहां जानें दोनों परिवारों के बारे में..