Parineeti Chopra और Raghav Chadha के ससुराल में कौन-कौन है? यहां जानें दोनों परिवारों के बारे में..

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra: कुछ ही दिनों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जीवन भर के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। यह जोड़ी 24 सितंबर को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करेगी। ऐसे में आए दिन शादी से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी सामने आती रहती है। आज हम आपको परिणीति के रिश्तेदारों के बारे में बताएंगे।

दूल्हा-दुल्हन के परिवार में कौन-कौन है?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक पंजाबी परिवार से आते हैं। उनके पिता सुनील चड्ढा एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां अलका एक गृहिणी (House Wife) हैं। परिणीति के परिवार की बात करें तो वह भी एक पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके पिता पवन चोपड़ा अंबाला कैंट में सप्लाई का बिजनेस चलाते हैं। परिणीति की मां रीना मल्होत्रा भी एक गृहिणी हैं।

राघव चड्ढा का बैकग्राउंड क्या है?

राघव चड्ढा ने दिल्ली के एक स्कूल से पढ़ाई की है उन्होंने बहुत अच्छी पढ़ाई की और वह स्कूल में डिबेट्स करना पसंद करते थे और राघव चड्ढा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ईएमबीए पूरा किया। उन्होंने कई अकाउंटिंग फर्मों के लिए भी काम किया है। राजनीति में आने से पहले राघव चड्ढा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे।

ऐसा होगा शादी का आयोजन

शादी की बात करें तो यह जोड़ी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेगी। इसके बाद यह जोड़ी 30 सितंबर को ताज लेक में शादी का रिसेप्शन आयोजित करेगी। 23 सितंबर को मेहमानों के लिए एक स्वागत रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। दूल्हे राजा राघव चड्ढा अपनी दुल्हन को लेने हाथी, घोड़े या बग्घी पर नहीं आएंगे वह परिणीति चोपड़ा को शाही नाव पर ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें– “अब सिराज से ही पूछो ..” भारत के एशिया कप का खिताब जीतने के बाद Shraddha Kapoor का रिएक्शन हुआ वायरल

SHARE
Latest news
Related news