India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chahar Choudhary Hospitalized: फेमस टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम हैं। प्रियंका ने अब तक कई टीवी शोज के साथ कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज में हिस्सा लिया है। इसी बीच अब प्रियंका के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद उन्हें टेंशन होने वाली है। प्रियंका अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल से प्रियंका की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बीते कुछ दिनों से अपने हेल्थ इश्यूज से गुजर रही हैं। लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। प्रियंका के साथ ‘उड़ारियां’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कमल दादिल्ला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्रियंका की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका के एक हाथ में ड्रिप लगी है, तो दूसरा हाथ से वह अपने ड्रिप वाले हाथ को थामे दिखाई दे रही हैं।
इस फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ और हमारी हैप्पी बबली गर्ल बन जाओ।” इस तस्वीर को कमल दादिल्ला ने प्रियंका चाहर चौधरी को भी टैग किया गया है। बता दें कि प्रियंका की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। सभी एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहें हैं।
प्रियंका की करीबी दोस्त और को-स्टार कमल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया था। कमल ने बताया था कि प्रियंका का ब्लड प्रेशर बीते एक महीने से ऊपर-नीचे हो रहा था। इसी वजह से वह काफी कमजोर महसूस कर रही थीं। उन्हें बुखार भी अक्सर आ रहा था। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। फिलहाल, उनकी तबीयत ठीक है और वह डॉक्टर के दिए सभी डायट को प्रॉपर फॉलो कर रहीं हैं।
Read Also:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.