होम / Ahan Shetty Breakup: गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ संग अहान शेट्टी ने अपने रास्ते किए अलग, 11 साल से कर रहे थे डेट

Ahan Shetty Breakup: गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ संग अहान शेट्टी ने अपने रास्ते किए अलग, 11 साल से कर रहे थे डेट

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 23, 2023, 4:52 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ahan Shetty and Tania Shroff Breakup After 11 Years of Relationship: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा हेडलाइंस में छाए रहें हैं। वो पिछले 11 सालों से मॉडल तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) को डेट कर रहे थे। तानिया और अहान आए दिन अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

तानिया से हुआ अहान शेट्टी का ब्रेकअप

आपको बता दें कि रिपोर्टस में इस बात का दावा किया गया है कि अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने ब्रेकअप कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले ही अहान और तानिया ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों अभी सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहें हैं। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है और ना ही तानिया या अहान में से किसी ने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि की है।

कौन हैं तानिया श्रॉफ?

जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी तानिया एक मॉडल होने के साथ डिजाइनर भी हैं। अहान और तानिया चाइल्डहुड स्वीटहार्ट्स थे। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। साल 2021 में अहान की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग के दौरान तानिया को शेट्टी परिवार के साथ भी देखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

पार्टी में दोनों हुए थे स्पॉट

बता दें कि कुछ दिन पहले अहान शेट्टी को अपनी बहन अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। हालांकि, हमेशा साथ रहने वाली तानिया, अहान संग नजर नहीं आई थीं। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि शायद दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों पिछले कुछ समय से एक साथ तस्वीरें भी नहीं शेयर कर रहे थे।

अहान शेट्टी का वर्कफ्रंट

अहान शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अहान के साथ लीड रोल में तारा सुतारिया थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म की तैयारी कर रहें हैं, जिसकी अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।

 

Read Also:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर की इस सीट पर बदला वोटिंग का डेट, जानें वजह-Indianews
एस जयशंकर की UAE की विदेश मंत्री के साथ बैठक, दिल्ली में इस मुद्दे पर हुई चर्चा
Amit Shah Fake Video: चुनावी मौसम में अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, जानें क्या है जनता की राय- Indianews
Indonesia: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से हजारों लोगों का किया गया स्थानांतरण, सुनामी का खतरा- Indianews
COVID-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से लोगों में हो रहा साइड इफ़ेक्ट? जानें जनता की राय
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी, आनंद शर्मा और राज बब्बर शामिल यहां से लड़ेंगे चुनाव-Indianews
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तंज, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में बिक रहे फर्जी वीडियो-Indianews
ADVERTISEMENT