India News (इंडिया न्यूज़), Gori Nagori Attacked, मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ फेम गोरी नागोरी (Gori Nagori) अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। हरियाणा में उन्हें शकीरा के नाम भी जाना जाता है। अब गोरी नागोरी को लेकर बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। बता दें कि गोरी 22 मई को अपनी बहन की शादी में पहुंची थी। शादी अजमेर के किशनगढ़ के हेली मैक्स होटल में थी, जहां उनके साथ बुरी तरह से मारपीट हुई।
आपको बता दें कि गोरी की बड़ी बहन की शादी में वो अपने मैनेजर और दोस्तों के साथ अजमेर पहुंची थी। लेकिन उनका किसी बात से उनका जीजा जावेद हुसैन के साथ झगड़ा हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। नागोरी के अनुसार, ये सब उनके जीजा जावेद हुसैन की साजिश बताई है।
गोरी ने बताया कि मुझे बाल खींचकर पीटा गया है। मेरे कई साथियों को भी चोट आई है। मेरे मैनेजर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बाउंसर का सिर फट गया। जब गोरी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाने पहुंची तो पुलिस ने उनके साथ सेल्फी लेकर घर भेज दिया। मदद न मिलने पर गोरी नागोरी ने मुख्यमंक्षी अशोक गहलोत से गुहार लगाई है। पुलिस पर केस न दर्ज करने आरोप लगाया।
गोरी नागोरी ने पुलिस वालों से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन जब पुलिस से मदद नहीं मिली, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर घटना के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मदद मांगी है।