होम / शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई छेड़छाड़, जान से मारने की भी मिली धमकी, एक फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत की दर्ज

शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई छेड़छाड़, जान से मारने की भी मिली धमकी, एक फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत की दर्ज

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 14, 2023, 4:41 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Sherlyn Chopra Files Molestation Case) बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बात आगे रखती हैं। जब बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई थी तो शर्लिन चोपड़ा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यहां तक कि शर्लिन ने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को भी जमकर ट्रोल किया था। अब इस बीच शर्लिन चोपड़ा को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया गया कि शर्लिन चोपड़ा को जान से मारने की धमकी मिली है।

शर्लिन चोपड़ा को मिली जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में जुहू पुलिस स्टेशन में एक फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन का आरोप है कि फाइनेंसर ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। शर्लिन के मुताबिक एक फाइनेंसर ने उन्हें वीडियो की रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के लिए बुलाया था।

इस दौरान फाइनेंसर ने उनके साथ छेड़खानी की। जब शर्लिन ने उन्हें रोका तो उसने उनको गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस स्टेशन जाकर फाइनेंसर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। बता दें कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शर्लिन चोपड़ा का विवादों से है गहरा नाता

बता दें कि शर्लिन चोपड़ा आए दिन किसी न किसी विवाद में फंसती नज़र आती है। हाल ही में राखी सावंत से उनकी लड़ाई हो गई थी जिसके बाद शर्लिन ने राखी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि, अब राखी और शर्लिन के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT