होम / लोकसभा चुनाव लड़ती नजर आएंगी Swara Bhasker! कांग्रेस की मिल सकती है ये सीट

लोकसभा चुनाव लड़ती नजर आएंगी Swara Bhasker! कांग्रेस की मिल सकती है ये सीट

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 23, 2024, 3:10 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Swara Bhasker Entry in Politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) एक्टिंग की दुनिया में काफी पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। इसके साथ ही वो तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। अब स्वरा भास्कर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि कांग्रेस, मुंबई से स्वरा भास्कर को लोकसभा का टिकट दे सकती है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस और स्वरा भास्कर की तरफ से इस खबर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद (Fahad Ahmad) समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

स्वरा भास्कर को इस सीट से मिल सकता है लोकसभा का टिकट

Amy Jackson ने एंगेजमेंट डिनर पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें की शेयर, मंगेतर ED संग रोमांस में डूबी नजर आईं एक्ट्रेस – India News

आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि कांग्रेस उन्हें मुंबई की उत्तर-मध्य सीट से लोकसभा का टिकट दे सकती है। इस सीट पर बीजेपी की पूनम महाजन सांसद हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि स्वरा भास्कर कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। कांग्रेस भी स्वरा भास्कर के नाम पर विचार कर सकती है।

दरअसल, स्वरा भास्कर बीजेपी की नीतियों के विरोध में अक्सर खड़ी नजर आती हैं। स्वरा भास्कर ने सीएए के विरोध में आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लिया था। वहीं, स्वरा भास्कर हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत-जोड़ो न्याय यात्रा में भी नजर आई थीं।

JNU की रिलीज से पहले रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची Urvashi Rautela, माथे पर तिलक लगाए भगवान का लिया आशीर्वाद – India News

स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता संग की शादी

स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ फरवरी साल, 2023 में शादी की थी। इस कपल के एक बेटी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात साल 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी और इसके बाद दोनों करीब आ गए थे। स्वरा भास्कर ने तमाम फिल्मों में काम किया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
Bomb Threat Emails: नागपुर और गोवा समेत इन हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा-Indianews
Ibrahim Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का किया वादा, कल सुबह करेंगे बड़ी घोषणा -Indianews
Ajmer Mosque: नकाब लगाकर मस्जिद में घुसे 3 बदमाश, पीट-पीट कर कर दी मौलवी की हत्या- Indianews
Ranveer Singh के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग करेंगे राक्षस -Indianews
Viral Video: शादी फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की घर में पसरा मातम
Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ
ADVERTISEMENT