होम / Ravie Dubey-Sargun Mehta: ये एक्टर निभाएगें रवि दुबे और सरगुन मेहता की अगले शो 'दालचीनी' में एहम रोल

Ravie Dubey-Sargun Mehta: ये एक्टर निभाएगें रवि दुबे और सरगुन मेहता की अगले शो 'दालचीनी' में एहम रोल

Babli • LAST UPDATED : October 1, 2023, 5:02 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ravie Dubey-Sargun Mehta, दिल्ली: दर्शकों के हर रोज मनोरंजन के लिए तरह-तरह के नए शो बनाए जा रहे हैं। जिसमें रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस के आने वाले नए शो पर भी जोरो शोरो से काम किया जा रहा हैं। इस शो में मानिनी डे लीड रोल में थी, जबकि शो की कहानी एक माँ-बेटी की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमेगी। खैर, अब, शो का प्रोमो जारी कर दिया गया हैं। शो का नाम दालचीनी है। हालाकि मेकर्स ने इस शो के मेल लीड रोल के नाम को गुप्त रखा था, लेकिन अब खबर हैं कि शो में स्वर्ण घर के रोहित चौधरी भी लीड रोल में नजर आ सकते हैं।

रोहित चौधरी होंगे शो के हीरो

रोहित चौधरी ने इससे पहले स्वर्ण घर में नजर आए थे, जिसका निर्माण भी रवि दुबे और सरगुन मेहता ने किया था, जिसमें रोहित चौधरी ने एहम किरदार निभाया आया था। और अब निर्माता जोड़ी ने अभिनेता को अपने नए शो दालचीनी में मुख्य भूमिका में बरकरार रखा है। मीडिया रिपोर्ट के सूत्र ने खुलासा किया कि रोहित को शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हमने इस खबर की पुष्टि के लिए प्रोड्यूसर रवि दुबे से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, “मैं अभी कोई जानकारी नहीं दे सकता।”

निर्माता रवि दुबे और सरगुन मेहता

टेलीविजन के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने प्रोडक्शन में कदम रखकर विश्वास की छलांग लगाई। उन्होंने अभिनेता प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता के साथ अपना पहला शो उडारियां जारी किया। शो को रफ्तार पकड़ने में थोड़ा वक्त लगा लेकिन जल्द ही इसने रफ्तार पकड़ ली। रवि और सरगुन का अगला शो एक भावनात्मक रोलर कोस्टर था। जिसमें सवारन घर में लोकप्रिय संगीता घोष और रोनित रॉय मेन रोल में थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

 

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.