होम / Vijayadashami 2023: कैटरीना से लेकर सिद्धार्थ तक सभी ने दी विजयादशमी की बधाई, शेयर की पोस्ट

Vijayadashami 2023: कैटरीना से लेकर सिद्धार्थ तक सभी ने दी विजयादशमी की बधाई, शेयर की पोस्ट

Simran Singh • LAST UPDATED : October 24, 2023, 3:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Vijayadashami 2023, दिल्ली: आज पूरा देश बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार विजयदशमी को जोरो शोरो से मना रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड के सेलेब्स भी दशहरे के त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहें है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को भी विजयादशमी की शुभकामानाएं दी है। इस लिस्ट में आलिया से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को दशहरे का त्योहार विश किया है।

आलिया ने फैंस को दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, “आप सभी को दशहरे की बधाई”

अनुष्का शर्मा

अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुईं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड की जान खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी विजयादशमी की फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्योहार सभी के लिए खुशियां लाएं। हैप्पी दशहरा”

सिद्धार्थ मल्होत्रा

शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्विटर पर ट्वीट कर फैंस को दशहरा विश किया। उन्होंने लिखा, “दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती, शुभ दशहरा”

अनुपम खेर

दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दशहरा विश करते हुए लिखा, “आप सभी को शुभ दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं”

कैटरीना कैफ

विक्की कौशल कि पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दशहरे के मौके पर रेड साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी।

 

ये भी पढे़:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Soviet-era Combat: अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, रूस के सहयोगी से खरीदे 81 सोवियत काल के लड़ाकू विमान -India News
Vastu Tips for Plants: भूल कर भी घर में न लगाएं ये पौधे, उठानी पड़ सकती है आपको हानि- Indianews
Tecno Pova 6 Pro 5G: 6000mAh बैटरी के साथ 70W की चार्जिंग, 16GB रैम, इतने सस्ते फोन में मिल रहे ये शानदार फीचर्स- Indianews
Vastu Tips: आपके भी घर के दरवाजे पर लगी है भगवान की फोटो, तो जान लें इसका क्या पड़ेगा प्रभाव-Indianews
UK Couple: यूके के कपल ने छोड़ी नौकरी, बच्चों के साथ करोड़ों की यॉट पर रहने के लिए किया फैसला -India News
Narzo 70x 5GRealme: रियली के इस फोन पर हो जाएंगे फिदा, कीमत मात्र 10,999 रुपये- Indianews
 Maruti Swift LXI: ऐसे कराएं मारुति स्विफ्ट कार फाइनैंस, आएगी इतनी EMI, देखें जरूरी जानकारी- Indianews
ADVERTISEMENT