Hindi News / Breaking / Former Cricketer Salim Durani Death Indias All Rounder Salim Durrani Is No More Died At The Age Of 88

Former Cricketer Salim Durani Death: नहीं रहे भारत के ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी, 88 साल की उम्र में निधन

Former Cricketer Salim Durani Death: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली। यह दुखद खबर सुन भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर छा गई। बता दें दुर्रानी कैंसर से जूझ रहे थे। Former cricketer Salim […]

BY: Gargi Santosh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Former Cricketer Salim Durani Death: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली। यह दुखद खबर सुन भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर छा गई। बता दें दुर्रानी कैंसर से जूझ रहे थे।

दुर्रानी को मिल चुका अर्जुन अवार्ड  

दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनको अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। साल 1960 में उन्होनें अर्जुन अवार्ड का खिताब जीता था। बता दें उन्होनें भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा वह 75 विकेट लेने में सफल रहे थे।

कहा और कब जन्मे थे दुर्रानी? 

दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। लेकिन 8 महीने बाद ही उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था।

ये भी पढ़ें: इटली में लागू होने जा रहा अजीबोगरीब कानून, अंग्रेजी बोलने पर लगा प्रतिबंध

Tags:

Cricketerindian cricketers

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue