India News (इंडिया न्यूज़), Woman Shot At Saket Court, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की अदालत भी अब सुरक्षित नहीं हैं। आज शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात हुई है। एक महिला को सुबह साकेत कोर्ट में गोली मार दी गई है। गवाही के लिए महिला को कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने पीड़ित महिला को अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दिल्ली पुलिस में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंच रहे हैं। खबर के मुताबिक, महिला को एक के बाद एक 4 गोली मारी गई हैं।
Woman Shot At Delhi Saket Court
Also Read: बिहार को मिलेगी गर्मी से राहत, बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना