आज 24 कैरेट सोना 1,80,000 रुपये तोला पहुंच चुका है. वहीं, चांदी का दाम भी 3 लाख रुपये को पार कर चुका है. सोना लेते समय सबसे पहले आपको आज के रेट पर डील क्रैक करनी चाहिए. कई बार ज्वैलर्स आपको कम दाम में सोना देने का लालच देकर वन ग्राम प्लेटेड गोल्ड भी दे देते हैं आइए जानते हैं शादी में गोल्ड लेते हुए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.
Tips to Buy Gold-Silver in Marriage: अगले महीने यानि फरवरी से शादियों के सीजन की शुरूआत होने जा रही है. वहीं, दूसरी ओर सोने और चांदी दोनों के दाम आसमान छू रहे हैं. आम आदमी को सोने के बढ़ते हुए दामों की मार शादियों में सोना-चांदी लेते समय झेलनी पड़ती है. शादियों में 10-20 ग्राम गोल्ड लेकर काम नहीं चलता है, बल्कि आपको ज्यादा सोना लेना पड़ता है. कई बार जानकारी का अभाव होने से लोग गोल्ड की ठीक तरह से पहचान नहीं कर पाते हैं साथ ही कुछ मामलों में ठगी का शिकार भी हो जाते हैं. अगर आप शादी के लिए सोने के खरीददारी करने जा रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.
आज 24 कैरेट सोना 1,80,000 रुपये तोला पहुंच चुका है. वहीं, चांदी का दाम भी 3 लाख रुपये को पार कर चुका है. सोना लेते समय सबसे पहले आपको आज के रेट पर डील क्रैक करनी चाहिए. कई बार ज्वैलर्स आपको कम दाम में सोना देने का लालच देकर वन ग्राम प्लेटेड गोल्ड भी दे देते हैं आइए जानते हैं शादी में गोल्ड लेते हुए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.
आप अगर सोना-चांदी ले रहे हैं तो यह ध्यान में रखें कि हॉलमार्क चेक करे बिना सोना नहीं लें. हॉलमार्क ज्वेलरी के पीछे दिया गया होता है, जो आपको यह बताता है कि आप द्वारा लिया गया सोना कितने कैरेट गोल्ड है और आपने इसे कहां से खरीदा है. अगर गोल्ड में कोई हॉलमार्क नहीं है तो आपको उस जगह से गोल्ड नहीं लेना चाहिए.
अगर आप शादी में सोना ले रहे हैं तो ऐसे में यह जाहिर है कि आप किसी को देने के लिए सोना-चांदी ले रहे हैं. इसलिए जहां से आप सोना-चांदी खरीद रहे हैं उससे यह सुनिश्चित कर लें कि बाद में डिजाइन पसंद नहीं आने के बाद वे उसे बदलकर दूसरी ज्वैलरी दे दें या फिर उसे वापस कर लें.
अगर आप शादी में ज्वैलरी खरीद रहे हैं खासकर सोने की तो ऐसे में उसकी प्योरिटी का पता लगा लें, उदाहरण के तौर पर अगर आप 22 कैरेट का सोना ले रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि आपका सोने का बिल भी उतने का ही होना चाहिए.
अगर आप सोन-चांदी ले रहे हैं तो उसका बिल, जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बारे में पुष्टि कर लें. इसके बाद जीएसटी और मेकिंग चार्ज समेत एक पक्का बिल लें ताकि आगे चलकर सोना बदलने में कठिनाई न हो.
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…
Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…