<

ऑफ रोडिंग बाइक राइडर्स के लिए खुशखबरी! 398 सीसी के दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई KTM 390 Adventure R, देखें डिटेल्स

केटीएम ने बाइक लवर्स के लिए एक बेहतरीन बाइक लॉन्च कर दी है, जिसका नाम 390 Adventure R है. ये सेफ्टी से लेकर दमदार इंजन तक लोगों को काफी पसंद आ सकती है. आइए जानते हैं इस ऑफ रोडिंग बाइक के बारे में...

KTM 390 Adventure R: अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है और आप ऑफ रोडिंग करना काफी पसंद करते हैं, तो केटयीएम ने आपके लिए नई बाइक लॉन्च कर दी है. ये बाइक ऑफ रोडिंग बाइक राइडर्स को काफी पसंद आएगी. इसका नाम है KTM 390 Adventure R. दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 3,77,915 रुपए है. अलग-अलग शहरों के हिसाब से बाइक की कीमत में थोड़ा बदलाव हो सकता है. इस बाइक में ट्यूब वाले टायरों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण ये पुराने मॉडल से लगभग 20,000 रुपए सस्ती है. आइए डिटेल्स में जानते हैं इस बाइक के बारे में… 

दमदार इंजन और गियरबॉक्स

कंटीएम ने इस बाइक में 398.63 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर DOHC वाला दमदार इंजन दिया है. ये 46 PS की पावर और 39 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6 स्पीड गियरबॉ़क्स दिया गया है. 

ऑफ रोडिंग के लिए बेहतरीन क्यों?

बता दें कि बाइक को खासकर ऑफ रोडिंग के लिए बनाया गया है. पत्थरों और खराब रास्तों को ध्यान में रखते हुए इसमें 272 mm का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. केटीएम ने 390 Adventure R में आगे 21-इंच और पीछे 18-इंच के स्पोक व्हील्स दिए हैं. इन पर मिट्टी में अच्छी पकड़ बनाने वाले नॉबी टायर भी लगाए गए हैं. इसमें खासियत ये भी है कि आगे और पीछे के सस्पेंशन को अपने हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. ये खराब रास्तों के झटकों से बचाने के लिए 230 mm तक नीचे दब सकते हैं. 

कैसा है KTM 390 Adventure R का लुक?

ये बाइक दिखने में काफी स्टाइलिश है. केटीएम की इस नई बाइक के फ्रेम को सिग्नेचर ऑरेज कलर से पेंट किया गया है. बाइक की सीट की ऊंचाई 880 मिमी है. इससका वजन 183 किलोग्राम है. ये बाइक जंगलों, कच्चे रास्तों और पहाड़ों पर ले जाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. 

390 Adventure R के फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 5 इंच की कलर टीएफटी स्क्रीन दी गई है. इसे फोन से कनेक्ट करके कॉल, नेविगेशन और म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है. इसमें फोन को चार्ज करने के लिए स्टैंडर्ड यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है. वहीं सेफ्टी के लिए इसमें आगे की तरफ 320मिमी के डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 240मिमी के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. साथ ही इसमें ऑफरोड एबीएस दिया गया है, ताकि आप अपनी बाइक को फिसलन भरे रास्तों पर बी अच्छी तरह से कंट्रोल कर सकें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST