Abhishek Bachchan Investment: फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन अक्सर किसी न किसी चर्चा का हिस्सा रहते हैं. अभिषेक केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही अपनी रुचि नहीं दिखाते बल्कि वे बिजनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वे इंटरप्रनोयोरशिप में भी दिलचस्पी रखते हैं और कमाई के लिए अलग-अलग जगहों पर निवेश करते रहते हैं. ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में एक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है. अभिषेक ने बताया कि उन्होंने नागिन सॉस और जेप्टी में निवेश किया है. वे नागिन सॉस के साथ पहले से जुड़े हैं और कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदार के रूप में भी काम करते थे. जिसके बाद से उनकी इस कंपनी में निवेश करने को लेकर रुचि बढ़ी.
अभिषेक ने बताया कि वे घर में नाश्ते में भी नागिन सॉस का इस्तेमाल करते हैं. चलिए जानते हैं आखिर नागिन सॉस क्या है और अभिषेक ने इस कंपनी में कितना निवेश किया है.
क्या है आखिर नागिन सॉस?
नागिन सॉस एक प्रकार की सॉस है, जिसे हम रोजाना अपने नाश्ते और स्नैक्स आदि में इस्तेमाल करते हैं. माना जाता है कि यह सॉस खाने में काफी स्वादिष्ट होती है. सॉस बनाने वाली इस कंपनी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जिसके बाद यह इत्तेफाक से अभिषेक बच्चन के पास आई. वे इसे स्विगी के जरिए रोजाना अपने घर पर मंगाने लगे, जिसके बाद उन्होंने स्विगी में पूछा कि क्या मैं आपकी कंपनी में इनवेस्ट कर सकता हूं और उन्होंने स्विगी के साथ-साथ नागिन सॉस में भी अच्छा खासा निवेश किया है.
स्विगी और जेप्टो में भी किया निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक ने स्विगी और जेप्टो में अपना कुछ पैसा निवेश किया हुआ है. दरअसल, स्विगी और जेप्टो ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए अभिषेक नागिन सॉस को ऑर्डर करते रहते हैं. एक दिन अचानक से वे इन प्लॉटफॉर्म के जरिए नागिन सॉस को ऑर्डर कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें इन कंपनियों में निवेश करना का आइडिया मिला. हालांकि, इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि अभिषेक ने इन कंपनियों में कितना पैसा निवेश किया है.
कैसे कर सकते हैं इन कंपनियों में निवेश
अगर बात कहीं पैसे निवेश करने की आए तो केवल अभिषेक बच्चन ही नहीं, बल्कि आप भी निवेश कर सकते हैं. अगर आप भी इन कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं तो इनके शेयर खरीद सकते हैं. इनकी कंपनी की वैल्यू जितनी तेजी से बढ़ेगी, आपके शेयर के दाम भी उतनी ही रफ्तार से भागेंगे.