Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > दिल्ली से पंजाब तक हड़कंप, आखिर किसने दहलाया चंडीगढ़? BJP दफ्तर के बाहर धमाके का गुनहगार कौन?

दिल्ली से पंजाब तक हड़कंप, आखिर किसने दहलाया चंडीगढ़? BJP दफ्तर के बाहर धमाके का गुनहगार कौन?

Chandigarh Bomb Blast: BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, गूंज से थर्राया सेक्टर 37. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटीं, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-04-01 22:05:29

Mobile Ads 1x1

Chandigarh Bomb Blast: दिल्ली से पंजाब तक बुधवार को दिनभर हड़कंप की स्थिति रही. एक ओर जहां पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर विस्फोट हुआ तो शाम होते-होते खबर आई कि दिल्ली में मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद दिल्ली से पंजाब तक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. 

बुधवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में BJP के पंजाब मुख्यालय के बाहर एक धमाका हुआ. इस धमाके से पास की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. BJP दफ़्तर की दीवार पर 70 से 80 छर्रों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे और इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक आदमी ग्रेनेड को तैयार करके फेंकता हुआ और फिर वहां से भागता हुआ दिखाई दे रहा है. धमाके की आवाज भी साफ सुनाई दे रही थी. यह वीडियो BJP दफ़्तर पर हुए हमले बताया जा रहा है.

दिल्ली से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई जहां मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह के दफ्तर को सुबह 07:31 बजे एक धमकी भरा ई-मेल मिला. इस मेल में दोपहर 02:11 बजे दफ्तर को बम से उड़ाने का दावा किया गया था. मेयर ने फौरन इसकी जानकारी साझा करते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक, सुरक्षा बल अब हाई अलर्ट पर हैं.

खालिस्तानी आतंकवादी सुखजिंदर सिंह बब्बर का पोस्ट 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें खालिस्तानी आतंकवादी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली. पोस्ट में लिखा, ‘सुखजिंदर सिंह बब्बर 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में हुए ग्रेनेड हमले की ज़िम्मेदारी लेता है. हम भारतीय सत्ता को यह संदेश देना चाहते हैं कि पंजाब में सिख युवाओं को खत्म करने के लिए आप चाहे जो भी हथकंडे अपनाएं, खालसा पंथ जो दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की विरासत है इसका मुंहतोड़ जवाब देगा. इसके अलावा पोस्ट में यह भी कहा गया कि गुरदासपुर में रंजीत सिंह के हत्यारों को भी बख्शा नहीं जाएगा. पंजाब की धरती खालसा की है. पंजाब में खालिस्तान की स्थापना होगी. खालिस्तान ज़िंदाबाद! खालसा राज करेगा!’

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बढ़ेंगी जमीन की कीमतें, 75 फीसदी तक बढ़ सकते हैं रेट, कहां बढ़ेंगी सबसे ज्यादा कीमत?

IDFC First Bank में करोड़ों का घोटाला, बैंक मैनेजर ने ही बनाई फर्जी FD रसीदें, दो लोग गिरफ्तार

Tags:

MORE NEWS