<
Categories: Business News

2 लाख महीना कमाने के बाद भी मिडल क्लास की जेबें खाली, CA ने बताई कमाई होने के बाद भी क्यों सफर कर रहे लोग

पैसे की बचत कर पाना आज के समय में कितना मुश्किल साबित हो रहा है. आज भी ऐसे कई मिडल क्लास लोग हैं, जो महंगाई की मार का शिकार हो रहे हैं.

Middle Class Challenges: भारत में आज भी ऐसी एक बड़ी संख्या है, जो केवल 25000 रुपये प्रति महीने से नीचे कमाता है. बहुत से लोग 2 लाख सैलेरी होने का ख्वाब देखते हैं. 2 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी सुनने में कितना अच्छा लगता है. लेकिन, क्या वाकई एक परिवार के लिए 2 लाख रुपये में मेट्रो सिटीज जैसे दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरू आदि जैसे शहरों में सफर करना आसान है. हालांकि, महंगाई और खर्च इतने बढ़ गए हैं कि अगर आप 2 लाख रुपये महीना भी कमा रहे हैं तो उसमें आप केवल गुजर-बसर ही कर पाएंगे.

पैसे की बचत कर पाना आज के समय में कितना मुश्किल साबित हो रहा है. आज भी ऐसे कई मिडल क्लास लोग हैं, जो महंगाई की मार का शिकार हो रहे हैं. 

2 लाख में भी पूरे नहीं हो रहे हैं खर्चे

हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन कौशिक द्वारा सोशल मीडिया पर लिखा गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. कौशिक ने पोस्ट में लिखा कि 2 लाख रुपये मंथली सैलरी होना भी एक मैथेमैटिकल भ्रम है. मेट्रो शहरों में 2 लाख रुपये महीने सैलरी होने के बाद भी परिवारों के लिए यह काफी हो इसकी गारंटी नहीं है. 2 लाख रुपये महीने कमाने वाले लोग भी खुद को अमीर न मानकर केवल गुजर-बसर करने की स्थिति में रख रहे हैं. क्योंकि, एक अच्छी सैलरी आने के बाद भी टैक्स, ईएमआई और स्कूल की फीस आदि चुकानी होती है. 

दो हिस्सों में बंटा है मिडल क्लास

कौशिक के मुताबिक मिडल क्लास फैमिली दो हिस्सों में बंट चुकी है. पहला हिस्सा बच्चों की पढ़ाई और दूसरा हिस्सा बीमारी का इलाज कराना है. प्राइवेट स्कूलों की फीस पिछले 10 सालों में 160 फीसदी तक बढ़ चुकी है, जोकि सैलरी की तुलना में काफी ज्यादा है. वहीं, इलाज यानि मेडिकल खर्च भी हर साल 14 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है. यही कारण है कि मिडल क्लास आदमी पैसा नहीं बचा पाता है और उसके बचाए हुए पैसे खर्च हो जाते हैं. 

कहां खर्च हो रहे हैं पैसे

24 लाख की सालाना सैलरी होने के साथ-साथ टैक्स, ईएमआई, मेडिकल सर्विस और स्कूल की फीस मिडल क्लास की कमाई का ज्यादा हिस्सा अपनी ओर खींच लेता है. अगर आप दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रह रहे हैं तो उसका महंगा रेंट भी चुकाना होता है. वहीं, लाइफस्टाइल मेनटेन करने पर भी कमाई का काफी हिस्सा खर्च होता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST