<

WPL फाइनल में RCB की एंट्री, बाकी 4 टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग; जानें कौन सी टीम कैसे कर सकती है क्वालीफाई?

WPL 2026: स्मृति मंधाना की टीम RCB ने लीग स्टेज में 6 जीत हासिल करके WPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अब दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच प्लेऑफ की जंग जारी है. जानें कौन सी टीम का कैसा समीकरण...

WPL 2026 Playoff Race: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. गुरुवार (29 जनवरी) को WPL के 18वें मुकाबले में RCB ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. RCB की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 41 गेंद बाकी रहते ही 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. यह WPL में RCB की सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ RCB प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ सबसे ऊपर पहुंच गई है. इसके अलावा गुजरात जायंट्स 8 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6-6 प्वाइंट के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. वहीं, यूपी वॉरियर्स की टीम सिर्फ 4 प्वाइंट के साथ सबसे नीचे है. अब प्लेऑफ से पहले सिर्फ 2 मुकाबले खेले जाने हैं. इसका मतलब है कि RCB के अलावा कोई भी दूसरे टीम 10 प्वाइंट तक भी नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में RCB इस सीजन WPL फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. अब बाकी 4 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस है. इन 4 टीमों में से सिर्फ 2 टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. फिर प्लेऑफ की 2 टीमों में जीतने वाली टीम फाइनल में RCB के साथ मुकाबला खेलेगी. जानें कैसा बन रहा समीकरण…

सिर्फ 2 मुकाबलों मे होगा तय

WPL 2026 के प्लेऑफ से पहले सिर्फ 2 मुकाबले खेले जाने हैं. शुक्रवार (30 जनवरी) को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद 1 फरवरी को यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर की 2 टीमों हीं प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. जानें कौन सी टीम कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ…

गुजरात जायंट्स

गुजरात जायंट्स (GGW) की टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए मुंबई इंडियंस को हराना होगा. इससे वह एलिमिनेटर में पहुंच जाएंगी. हालांकि अगर मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हरा दिया, तो GGW की निगाहें यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले पर होंगी. अगर गुजरात के हारने के बाद यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया, तो भी GGW की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

मुंबई इंडियंस

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 30 जनवरी को गुजरात जायंट्स को हराकर सीधे प्लेऑफ में जगह बना सकती है. हालांकि अगर मुंबई को हार झेलनी पड़ती है, तो फिर MI दुआ करेगी कि दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच में कम अंतर से यूपी वॉरियर्स से हार जाए. इससे रन रेट के हिसाब से मुंबई की टीम एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए यूपी वॉरियर्स हराना होगा. दिल्ली कैपिटल्स की रन रेट गुजरात से अच्छा है, लेकिन मुंबई से खराब है. ऐसे में अगर मुंबई और गुजरात के 8-8 प्वाइंट्स हो जाते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स को बड़े अंतर से हराना चाहेगी. इससे नेट रन रेट के हिसाब से दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बना लेगी.

यूपी वॉरियर्स

इन सभी 4 टीमों में यूपी वॉरियर्स का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना काफी ज्यादा मुश्किल है. यूपी को आखिरी लीग स्टेज मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. इतना ही नहीं, इस बड़ी जीत के बाद भी यूपी वॉरियर्स चाहेगी कि गुजरात जायंट्स 30 जनवरी के मैच में मुंबई इंडियंस को बहुत बड़े मार्जिन से हराए. इससे प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली, मुंबई और यूपी के 6-6 अंक हो जाएंगे. अगर यूपी का नेट नर रेट बेहतर रहा, तो वो प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं. हालांकि इसके लिए यूपी वॉरियर्स की टीम को किसी चमत्कार की जरूरत है. इसके बिना यूपी का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को फिर छाया थलाइवा का जादू, दुनिया भर में ₹666 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…

Last Updated: October 25, 2026 07:53:53 IST

Petrol Diesel Price 25 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…

Last Updated: October 25, 2026 07:45:20 IST

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंडक, AQI गिरकर 191 पर आया; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…

Last Updated: October 25, 2026 07:38:47 IST

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST