फाइनेंस सेक्टर के जानकारों की मानें तो चांदी भी अब 200 डॉलर पार होने की उम्मीद है. हालांकि, बिटकॉइन एक जोखिमभरा निवेश है, जिसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन भाव बढ़ने पर यह आपको अच्छा-खासी प्रॉफिट भी दिला सकता है.
Crypto Market News: क्रिप्टो करंसी मार्केट में पिछले कुछ समय से काफी उतल-पुथल मची है. क्रिप्टो बाजार ठीक उसी तरह चल रहा है जैसे कि गोल्ड और सिल्वर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. क्रिप्टो बिटकॉइन कभी बढ़ रहा है तो कभी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ जा रहा है. आज यानि 10 फरवरी 2026 की बात करें तो बिटकॉइन की कीमत आज $70,130.38 पर पहुंच चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिटकॉइन अभी $69,129 के निचले स्तर से ऊपर बना हुआ है.
फाइनेंस सेक्टर के जानकारों की मानें तो चांदी भी अब 200 डॉलर पार होने की उम्मीद है. हालांकि, बिटकॉइन एक जोखिमभरा निवेश है, जिसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन भाव बढ़ने पर यह आपको अच्छा-खासी प्रॉफिट भी दिला सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स और फाइनेंस के जानकारों की मानें तो बिटकॉइन में आज 0.59% की गिरावट देखी गई है. कल बिटकॉइन का भाव बढ़ा था, जिससे क्रिप्टो करंसी में उछाल देखा गया था. वहीं बात करें अगर 8 फरवरी की तो इस दिन बिटकॉइन में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, 7 फरवरी यानि शनिवार को बिटकॉइन की कीमत 11 फीसदी तक बढ़ी थी. लेकिन, आज की बात करें तो 10 फरवरी यानि मंगलवार को बिटकॉइन गिरकर $70,130.38 पर आ चुका है. इसके बाद से ही क्रिप्टो मार्केट में हलचल मची हुई है.
चाहे बिटकॉइन हो या सोना-चांदी और म्यूचवल फंड्स ही क्यों न हों आज के समय में मार्केट के बढ़ते उतार-चढ़ाव में यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि आखिर कौन सा निवेश सबसे सुरक्षित और वैल्यू फॉर मनी है. जानी मानी किताब रिच डैड और पुअर डैड के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी आमतौर पर सोना-चांदी में निवेश करने की सलाह देते आए हैं. लेकिन, अब वे सोना और बिटकॉइन में से सोना न चुनकर बिटकॉइन को चुनने की सलाह दे रहे हैं. यही नहीं, उनका मानना है कि साल 2026 में ही चांदी की कीमत $200 प्रति औंस पर पहुंच सकती है.
आपने अक्सर लोगों को बिटकॉइन में लॉस झेलते हुए देखा होगा, लेकिन कुछ फीसदी लोग क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन में निवेश करके अच्छा प्रॉफिट भी बनाते हैं. बता दें कि यह भी स्टॉक मार्केट की तरह ही काम करता है. क्रिप्टो में पैसा कमाने के लिए आपको बिटकॉइन को कम दाम में खरीदना होगा और जब बिटकॉइन की कीमत बढ़ जाए या मार्केट में उछाल आ जाने के बाद इसे बेच देना होगा. वहीं, आप लॉन्ग टर्म तक होल्ड करके भी बिटकॉइन में पैसा कमा सकते हैं.
Noida Protest Traffic Update: नोएडा के कंपनी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते आसपास के शहरों…
Nari Shakti Vandan Sammelan Live Updates: दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन'…
NEET UG 2026 की तैयारी में यह जानना जरूरी है कि कितने सवाल हल करने…
UP News:
Asha Bhosle Songs: कल 12 अप्रैल का दिन संगीत जगत के लिए काफी दुखद माना…
Vijay Cycle Rally Viral Video: साउथ एक्टर विजय थलपति की साइकिल रैली का वीडिया रोशल…