<
Categories: क्राइम

UP News: नोएडा में नामी कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, वाहन फूंके; सड़क पर किया पथराव

UP News:

UP News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-84 स्थित मदरसन कंपनी के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. हालात उस समय बेकाबू हो गए जब कर्मचारी उग्र प्रदर्शन पर  उतर आए. इस दौरान कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की. इसके साथ ही कई वाहनों में आग भी लगी दी और कुछ क्षतिग्रस्त हो गए. गुस्साए श्रमिकों ने ना सिर्फ जमकर उत्पात मचाया बल्कि पथराव के साथ आगजनी  की. प्रदर्शन के दौरान कई चार पहिया वाहनों में आग लगने के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया. पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से उपद्रव करने वालों की पहचान कर रही है.

फेस मास्क और चेहरा छिपाकर किया प्रदर्शन

मदरसन कंपनी के सामने कर्मचारियों के प्रदर्शन का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता  है कि किसी तरह एक कार से धुआं उठ रहा है.इसके अलावा वीडियों में साफ-साफ देखा सकता है कि कैसे मुंह पर रुमाल बांधकर और फेस मास्क लगाकर प्रदर्शन किया.  

कर्मचारियों ने किए रोड जाम

यहां पर बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा में एक जगह नहीं बल्कि अलग-अलग इंडस्‍ट्रियल इलाकों में कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है. ज्यादातर कंपनी कर्मचारी सैलरी को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. इसी कड़ी में मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया. उग्र कर्मचारियों ने कई इलाकों में रोड जाम कर दिया है.

हालात काबू करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले

नोएडा फेज 2 में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया है. बताया जा रहा है कि हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने लड़े. बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा था, लेकिन मैनेजमेंट की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा है.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST