Hindi News / Business News / Dr V Ananth Nageswaran Appointed As Cea

Dr V Ananth Nageswaran Appointed As CEA: डॉ. वी अनंत नागेश्वरन बने देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार, बजट से तीन दिन पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Dr V Ananth Nageswaran Appointed As CEA इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: Dr V Ananth Nageswaran Appointed As CEA: बजट 2022-23 (Budget 2022-23) से पहले केंद्र सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन (Dr V Ananth Nageswaran) को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (chief economic advisor) नियुक्त किया है। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Dr V Ananth Nageswaran Appointed As CEA

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Dr V Ananth Nageswaran Appointed As CEA: बजट 2022-23 (Budget 2022-23) से पहले केंद्र सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन (Dr V Ananth Nageswaran) को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (chief economic advisor) नियुक्त किया है। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज से अपना प्रभार संभाल लिया है। दो दिन बाद सरकार 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इकोनॉमिक सर्वे जारी करने वाली है और उसके बाद 1 फरवरी को साल 2022-23 के लिए बजट पेश करने वाली है।

बजट से तीन दिन पहले ही नए मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) की नियुक्ति हुई है। पिछले साल दिसंबर महीने में केवी सुब्रमण्यन (KV Subramanian) का कार्यकाल बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार खत्म हो गया था, तभी से नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। केवी सुब्रमण्यन ने तीन साल तक देश के बतौर CEA के तौर पर काम किया है।

भारत करेगा जवाबी हमला, कश्मीर अटैक के बाद दहशत में पाकिस्तान के निवेशक, औंधें मुंह गिरा कराची स्टॉक एक्सचेंज

Dr V Ananth Nageswaran Appointed As CEA

कौन हैं डॉ. वी अनंत नागेश्वरन?

शुक्रवार को देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने काम संभल लिया है। उन्होंने 1985 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की, 1994 में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से फाइनेंस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। डॉ. नागेश्वरन ने स्विट्जरलैंड में कई प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशंस के लिए रिसर्च वर्क में बड़ी भूमिका निभाई है। वह क्रेडिट सुइस एजी और जूलियस बेयर ग्रुप में बतौर एग्जीक्यूटिव भी रह चुके हैं। IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन भी रह चुके हैं, साथ ही KREA यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी थे।

पीएम के एडवाइजरी काउंसिल में मेंबर

डॉ. नागेश्वरन ने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूल और प्रबंधन संस्थानों में भी पढ़ाया है। उनकी किताबें भी बड़े पैमाने पर प्रकाशित हुई हैं। डॉ. नागेश्वरन अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2019 तक IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन भी रह चुके हैं। अक्टूबर 2019 में वह प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल का पार्ट-टाइम मेंबर भी नियुक्त किये गए थे, जहां उन्होंने 2 साल तक अपनी सेवाएं दीं।

Also Read : PM Modi Top In Popularity 71 फीसदी रेटिंग के साथ मोदी दुनिया में टॉपर

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Finance Ministry
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue