Hindi News / Business News / Hindenburg People Looted Adani

अडानी को लूट लिया हिंडनबर्ग वालों ने!

(दिल्ली) : कुछ दिनों पहले पठान मूवी आई थी। उसमें एक गाना था “हमें तो लूट लिया मिलके हुश्न वालों ने”। बेशरंग रंग पर मचे बवाल के बाद तो पठान मूवी हिट हो होगी। आप सोच रहे होंगे अडानी और पठान मूवी से क्या कनेक्शन? तो व्यापार के नाते कनेक्शन है क्योंकि हिंडनबर्ग कि रिपोर्ट […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

(दिल्ली) : कुछ दिनों पहले पठान मूवी आई थी। उसमें एक गाना था “हमें तो लूट लिया मिलके हुश्न वालों ने”। बेशरंग रंग पर मचे बवाल के बाद तो पठान मूवी हिट हो होगी। आप सोच रहे होंगे अडानी और पठान मूवी से क्या कनेक्शन? तो व्यापार के नाते कनेक्शन है क्योंकि हिंडनबर्ग कि रिपोर्ट के बाद अडानी का साम्राज्य लुटता नजर आ रहा है। बता दें, कुछ दिनों पूर्व हिंडनबर्ग की एक रिपोर्टआई थी। बताया जा रहा है इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी के ग्रुप को तक़रीबन करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अडानी को हिंडनबर्ग कि रिपोर्ट से नुकसान तो हुआ ही साथ ही वो दुनिया के अरबपतियों की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने की बाद 9 दिनों में अडानी अमीरों की सूची में 15वें पायदान पर आ गए हैं। इस दरम्यान उनकी उनकी नेटवर्थ में करीब 47 अरब डॉलर की गिरावट भी देखने को मिल रही है। अगर अडानी की मौजूदा नेटवर्थ की बात करे तो सितंबर 2022 से तुलना में तक़रीबन 52 फीसदी की कमी नजर आती है। जिस पर अडानी को इस बात से जोड़ा जा रहा इन्हें तो लूट लिया हिंडनबर्ग वालों ने।

रईस अरबपतियों की लिस्ट में 15 वें नंबर पर पहुंचे अडानी

बता दें, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अडानी दुनिया के सबसे रईस अरबपतियों की लिस्ट में टॉप -10 से बाहर होकर 15वें पायदान पर फिसल चुके हैं। रिपोर्ट की अनुसार , 24 जनवरी के बाद से अडानी की नेटवर्थ में कुल 46.9 अरब डॉलर यानी 38,53,65,80,95,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जिसका सीधा मतलब ये निकलता है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले ही गौतम अडानी की नेटवर्थ में करीब एक बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी। ब्लूमबर्ग कि रिपोर्ट में वर्तमान समय में अडानी की कुल सम्पति 72.1 अरब डॉलर है। वहीं हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले उनकी कुल नेटवर्थ119 अरब डॉलर थी।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हुआ ऐलान, यहां जानें क्या है आपके शहर में भाव?

adani

पिछले साल के मुकाबले आधी से भी कम हुई अडानी की दौलत

मालूम हो, ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के अनुसार बीते साल 20 सितंबर को गौतम अडानी की कुल सम्पति 150 अरब डॉलर थी। इतनी ज्यादा संपति किसी दूसरे भारतीय के पास नहीं थी। इस दरम्यान अडानी भारत के सबसे अमीर कारोबारी और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बन थे। बीते वर्ष और मौजूदा समय की तुलना की जाए तो अडानी 77.9 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। यानि अडानी की सम्पति बीते साढ़े चार महीने में तक़रीबन 52 फीसदी कम हो चुकी है।

Tags:

Adani Groupgautam adaniGautam Adani Net Worth
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue