इंडिया न्यूज़, Business News (Latest Price of Oilseeds) : देश में तेल-तिलहन के भाव में नरमी आई है। शनिवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली, सोयाबीन और पामोलीन तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट का असर सससों तेल के भाव भी पड़ा है। कल दिल्ली बाजार में सरसों तेल के भाव में कमी आई है। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में जारी गिरावट से देश में तेल-तिलहन के दाम कम हुए हैं।
बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार को 4.5 फीसदी की बड़ी गिरावट देखे जाने का असर स्थानीय तेल-तिलहन बाजार पर पड़ा है। इस कमी का असर उतना अधिक नहीं दिखाई दिया है,क्योंकि घरेलू स्तर पर खाद्य तेलों की आपूर्ति कम है।
Latest Price of Oilseeds
दरअसल, सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में छूट दी थी। हालांकि इस छूट के असर का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए सोयाबीन डीगम और सूरजमुखी तेल के आयात की सीमा को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए या पहले की तरह 5 फीसदी का आयात शुल्क लगा देना चाहिए। साथ ही, सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें : रुपया गया 81 के पार, वित्त मंत्री का आया ये बयान
ये भी पढ़ें : ADB ने घटाया भारत में जीडीपी ग्रोथ अनुमान, 7.2 की बजाय अब 7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान
ये भी पढ़ें : मुफ्त में हवाई यात्रा करने का मौका, 25 सितम्बर तक बुक करवाएं टिकट
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !