India News (इंडिया न्यूज़), Forbes Richest List 2024: विश्व स्तर पर डेटा जारी करने वाली फोर्ब्स ने 2024 में विश्व के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें भारत के 200 लोगों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में पिछली बार 169 भारतीयों का नाम था। इन अरबपतियों के पास कुल 954 अरब डॉलर की संपत्ति है। पिछले साल कुल अरबपतियों के पास 675 अरब डॉलर थी।
जारी की गई भारतीयों की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मुकेश अंबानी का है। जिनके पास कुल 116 अरब डॉलर संपत्ति है। पिछले साल इनकी संपत्ति कुल 83 अरब डॉलर की थी। इसी के साथ अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल होने वाले एशिया के पहले व्यक्ति बन गए। वहीं दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में नौवां स्थान बरकरार है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में दूसरा नाम गौतम अदाणी का है। जिनके पास 84 अरब डॉलर की संपत्ति है।
कांग्रेस को एक और झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल
इसी के साथ भारत की सबसे अमीर महिला में सावित्री जिंदल का नाम बरकरार हैं। पूरे भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में उनका नाम चौथे स्थान पर है। जारी की गई लिस्ट में 25 नए भारतीयों ने एंट्री ली है। जिसमें रमेश कुन्हीकन्नन , नरेश त्रेहन और रेणुका जगतियानी का नाम शामिल है। वहीं खराब समय से गुजर रहे बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम सूची में नहीं है।
25 साल बाद ताइवान में फिर मचाई तबाही, भूकंप से 7 लोगों की गई जान, 736 लोग घायल
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.