Hindi News / Business News / Petrol Diesel Price Today 24 March 2025 Monday In Delhi Mumbai Kolkata Bangalore Gurugram Patna

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हुआ ऐलान, यहां जानें आज क्या है आपके शहर में भाव?

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार (24 मार्च, 2025) को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी देखने को मिली है। अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का असर कच्चे तेल की कीमत पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस समय कच्चा तेल 68-72 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। इस बीच तेल कंपनियों की ओर से आज यानी 24 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं।आपको जानकारी के लिए बता दें कि, वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। इस तेजी की एक बड़ी वजह ईरान पर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंध थे। ओपेक देशों की ताजा आउटपुट योजना के मुताबिक उम्मीद है कि आपूर्ति घट सकती है। ब्रेंट क्रूड 0.2 फीसदी बढ़कर 72.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.3 फीसदी बढ़कर 68.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत

  • शहर                                  पेट्रोल                               डीजल
  • दिल्ली                            94.72                                  87.62
  • मुंबई                             103.44                                89.97
  • कोलकाता                     103.94                                90.76
  • चेन्नई                             100.85                               92.44
  • बेंगलुरु                         102.86                              88.94
  •  लखनऊ                      94.65                                87.76
  •  नोएडा                         94.87                                88.01
  • गुरुग्राम                       95.19                                  88.05
  • चंडीगढ़                    94.24                                 82.40
  • पटना                         105.18                              92.04

आखिरी बार कब हुआ था बदलाव?

भारत सरकार ने 15 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी। इसके तहत दोनों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। यह कटौती केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की थी। आपको बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।

Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, यहां जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today (पेट्रोल-डीजल की कीमत)

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 24 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

प्रदेश में नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं..प्रॉपर्टी एडवाइजर पर चाकू से इस कदर वार किया कि आंतड़ियां बाहर तक आ गई

Tags:

Petrol Diesel Price Today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue