होम / Petrol-Diesel Price: 1 नवंबर को भी नहीं बदला पेट्रोल और डीजल के भाव, कंपनियों ने जारी कर दी नया लिस्ट

Petrol-Diesel Price: 1 नवंबर को भी नहीं बदला पेट्रोल और डीजल के भाव, कंपनियों ने जारी कर दी नया लिस्ट

Rajesh kumar • LAST UPDATED : November 1, 2023, 7:05 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Petrol-Diesel Price Today: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और 1 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। नवंबर महीने में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और कंपनियां ने अपनी वेबसाइट पर नए दाम को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

इस दिन से नहीं बदले भाव

बता दें कि केंद्र सरकार ने 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है लेकिन घरेलू बाजार में कोई फर्क नहीं पड़ा है।

कुछ राज्यों में हुआ है बदलाव!

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं, जहां VAT में इजाफा किया गया है और वहां पेट्रोल और डीजल थोड़ा महंगा हुआ है।

दिल्ली समेत इन महानगरों का हाल

शहर          पेट्रोल        डीजल

  • दिल्ली       96.72      89.62
  • बेंगलुरु      101.94     87.89
  • लखनऊ    96.57        89.76
  • नोएडा      96.79       89.96
  • गुरुग्राम    97.18      90.05
  • चंडीगढ़    96.20       84.26
  • पटना      107.24     94.04

हर दिन अपडेट होते हैं दाम!

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं।

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- India-Portugal: जयशंकर और पुर्तगाली समकक्ष जोआओ की हुई बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला सही या गलत, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews
अमित शाह डीपफेक मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है यह शख्स
Mango Rabri: आम से बनाएं जायकेदार डेजर्ट मैंगो रबड़ी, जानें टेस्टी और हेल्थी रेसिपी -Indianews
Arvind Kejriwal: क्या लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews
भारत को मिली खुशखबरी, ईरान ने इजराइली जहाज से बंधक बनाए सभी नागरिकों को छोड़ा
चाऊमीन खिलाया फिर नशीली दवा, बिस्तर पर लिटाकर पति ने दोस्तों के साथ किया ऐसा; सिहर जाएंगे आप
Sanjay Nirupam: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपनी पत्नी और बेटी के साथ एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में हुए शामिल-Indianews
ADVERTISEMENT