Hindi News / Business News / Petrol Diesel Price Today Wednesday 26 March 2025 No Change In Prices Of Petrol And Diesel In Different States Of Country

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, यहां जानें क्या है आपके शहर में दाम?

Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। तो वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में बुधवार (26 मार्च, 2025) को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: बुधवार (26 मार्च, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में चाहे जितना भी उतार-चढ़ाव क्यों न हो, इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक जैसी ही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, यहां आप अपने शहर का जायजा ले सकते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार पिछले साल मार्च में संशोधन किया गया था। मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, लेकिन तब से आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                         पेट्रोल                      डीजल
  • दिल्ली                      94.72                     87.62
  • मुंबई                      103.44                     89.97
  • कोलकाता             103.94                      90.76
  • चेन्नई                   100.85                       92.44
  • बेंगलुरु                102.86                      88.94
  • लखनऊ              94.65                        87.76
  • नोएडा                94.87                        88.01
  • गुरुग्राम              95.19                         88.05
  • चंपाडीगढ़       94.24                       82.40
  • पटना             105.18                     92.04

कौन तय करता है कीमत?

आपको बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार संशोधन मार्च 2024 में किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से संशोधन किया गया था लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रकाशित करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।

Gold Silver Price Today: फिर से लौटी सोने-चांदी की चमक, गोल्ड की कीमतों में मामूली तो सिल्वर में 515 रुपये की हुई वृद्धि, यहां जानें पूरी डिटेल

Petrol Diesel Price Today (पेट्रोल-डीजल की कीमत)

किम जोंग उन के पड़ोस में आग ने मचाई तबाही, जलकर राख हो गए 43,000 एकड़ से ज्यादा जमीन, मौत के आकड़े जान उड़ जाएंगे होश

घर बैठे ऐसे करें चेक

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

श्रेयस अय्यर से हुई गलती! इस शर्मनाक रिकॉर्ड के लिए ‘कप्तान’ को कोस रहे Glenn Maxwell, जानिए क्या है बवाल मामला

Tags:

Petrol Diesel Price Today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue