इंडिया न्यूज, Share Market Closing 5 September: वैश्विक बाजार से मिले नाकारात्मक संकेतों के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार तेजी में बंद हुआ है। सेंसेक्स 443 अंक उछलकर 59,220 अंकों पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 126 अंक मजबूत होकर 17,666 के स्तर पर बंद हुआ। आज वैसे तो लगभग हर सेक्टरर में खरीदारी आई है। लेकिन ज्यादातर खरीदारी बैंकिंग, फाइनेंशियल, मेटल और रियल्टी सेक्टर्स में देखने को मिली।
निफ्टी पर सभी इंडेक्स करीब आधा फीसदी से 1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। सबसे ज्यादा 1.5 फीसदी की तेजी मेटल इंडेक्स रही है। आटो, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स के आज 30 में से 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं जबकि 6 शेयरों में गिरावट रही। आज के टॉप गेनर्स में SUN PHARMA, ITC, NTPC, RELIANCE, TATASTEEL, HCLTECH, LT, ICICI BANK शामिल हैं।
Share Market Closing 5 September
गौरतलब है कि आज अधिकतर एशियाई बाजारों से गिरावट ही रही है। वहीं अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे। डाउ जोन्स में 338 अंकों की गिरावट आई थी। हालांकि यूरोप के बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
आज 5 सितंबर को तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसमें 7 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। इस इश्यू के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 500-525 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
ये भी पढ़ें : क्रूड आयल की कीमतों में गिरावट के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी
ये भी पढ़ें : चर्चा में आए बगैर काम करना पसंद था साइरस मिस्त्री को, जानिए उनके जीवन से जुड़े अहम तथ्यों के बारे में