इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Share Market Update 27 January 2022 आज 27 जनवरी को साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट अभी भी जारी है। बाजार खुलते ही कुछ देर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल यह 56,800 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 315 अंकों की गिरावट है और यह 16950 के आसपास कारोबार कर रहा है।
Share Market Update 27 January 2022
इससे पहले सेंसेक्स आज 541 अंक नीचे 57,317 पर खुला था। यही इसका पहले घंटे में ऊपरी स्तर था, जबकि नीचे में इसने 56,674 का स्तर बनाया। आज बाजार खुलने के पहले ही मिनट में निवेशकों को लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का नुक्सान हो गया। आज का मार्केट कैप 258.12 लाख करोड़ रुपए है, जो कि मंगलवार को 262 लाख करोड़ रुपए था। आज साप्ताहिक और मासिक एक्सपायरी भी है। इसी कारण बाजार में वोलिटीलिटी भी ज्यादा दिखाई दे रही है। (Share Market News in Hindi)
आज गिरने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन है जोकि 3 प्रतिशत तक टूट चुका है। इसके अलावा HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डी, HCL टेक, विप्रो और इंफोसिस के शेयर 2-2% से ज्यादा डाउन आए हैं। बजाज फिनसर्व, HDFC , टाटा स्टील, TCS, नेस्ले और बजाज फाइनेंस भी 2-2% टूटे हैं। टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, कउकउक बैंक और एशियन पेंट्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से केवल 3 स्टॉक बढ़त में हैं। इसमें एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और NTPC को छोड़कर सभी लाल निशान में हैं। (Share Market Update News)
बता दें कि 18 जनवरी से 24 जनवरी तक शेयर बाजार लगातार 5 दिन तक गिरा था जिससे सेंसेक्स में 3800 अंकों की गिरावट आ चुकी है। इसके बाद 25 जनवरी को बाजार कुछ संभला था लेकिन आज फिर कमजोर एशियाई संकेतों के बीच फिसल गया। (Share Market News)
आज भेल, केनरा बैंक, पीएनबी, आरबीएल बैंक, इंडस टॉवर्स, कोलगेट पॉमोलिव, लौरस लैब्स, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, सीई इंफो सिस्टम्स और फिनो पेमेंट्स बैंक समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजों घोषित किए जाएंगे।
Also Read : Share Market Tips For Beginners : बिगिनर्स के लिए शेयर मार्केट टिप्स
Connect With Us : Twitter | Facebook